{"_id":"589701cd4f1c1bf340e82abb","slug":"chappell-hadlee-series-new-zealand-beat-australia-by-2-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट रॉस टेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर और ट्रेंट बोल्ट के शानदार खेल की बदौलत जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर ली।
रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
रॉस टेलर
- फोटो : espncricinfo
हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने रॉस टेलर के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 281 रन बनाए।
रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
एबी डीविलियर्स
रॉस टेलर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंद पर 107 रन बनाए। इसके साथ ही वह चौथे नंबर या उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। टेलर के अब 14 शतक हो गए हैं। चौथे नंबर के बाद बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक (20) एबी डिविल्यर्स के नाम हैं। वहीं युवराज के 13 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : espncricinfo
281 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के सामने 257 रन पर ढेर हो गई। बोल्ट ने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वहीं स्पिनर मिचेल सेंटनर ने 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन वापसे भेजा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल कप्तान ऐरोन फिंच(56) और ट्रेविस हेड (53) अर्धशतक बना सके।
विज्ञापन
रॉस टेलर ने जड़ा शतक, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : espncricinfo
स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को न्यूजीलैंड ने चैपल-हेडली ट्रॉफी के पहले मैच में 6 रन से मात दी थी। जबकि सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण निरस्त कर दिया गया था।