फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018 Final: एमएस धोनी ने अपने नाम दर्ज किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Mon, 28 May 2018 11:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings team captain ms dhoni do most stumpings in ipl
एमएस धोनी - फोटो : ipl

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसं (47) को कर्ण शर्मा की गेंद पर स्टंपिंग करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

chennai super kings team captain ms dhoni do most stumpings in ipl
एमएस धोनी - फोटो : ipl

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे फाइनल मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसआरएच के कप्तान विलियमसन ने टीम को खराब शुरुआत से उबारकर स्कोर 100 रन के पार लगाया। वह अपने अर्धशतक से महज तीन रन दूर थे तब धोनी ने स्टंपिंग करके उन्हें चलता किया।

chennai super kings team captain ms dhoni do most stumpings in ipl
MS DHONI

कर्ण शर्मा ने पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन को छकाया और विकेट के पीछे मुस्तैद धोनी ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए विलियमसन को डगआउट लौटाया। धोनी ने आईपीएल में 33वीं स्टंपिंग की। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 32 स्टंपिंग की थी। वहीं इस सीजन में केकेआर के कप्तान रहे दिनेश कार्तिक 30 स्टंपिंग के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chennai super kings team captain ms dhoni do most stumpings in ipl
एमएस धोनी - फोटो : ipl

इसके अलावा एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। धोनी अपने टी20 करियर का 13वां फाइनल खेल रहे हैं। धोनी की बराबरी पर सुरेश रैना हैं, जो अपने टी20 करियर का 13वां फाइनल मैच खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन इस सीरीज में तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 10 टी20 फाइनल खेले हैं। 9 फाइनल मैच खेलकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
chennai super kings team captain ms dhoni do most stumpings in ipl
csk vs srh

वैसे, आपको बता दें कि मौजूदा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथी बार आमने-सामने हैं। आईपीएल में यह छठा मौका जब दो टीमें एक आईपीएल सीजन में चार बार आमने-सामने रह चुकी हैं। इसकी शुरुआत 2011 से हुई जब चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चार बार आमने-सामने हुए। फिर 2013 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई चार बार आपस में भिड़े। 2014 में केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चार बार भिड़ंत हुई। 2015 में एक बार फिर चेन्नई-मुंबई चार बार एक-दूसरे से भिड़े। 2017 राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई के बीच चार मुकाबले खेले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed