{"_id":"5ae4c48d4f1c1b86098b7194","slug":"chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-5-heroes-of-ipl-2018-match-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSKvMI: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर रोहित 'ब्रिगेड' ने CSK को किया फतह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSKvMI: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर रोहित 'ब्रिगेड' ने CSK को किया फतह
Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को एविन लेविस (47) और कप्तान रोहित शर्मा (56*) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने चेन्नई को हराकर इस लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 2 गेंद शेष रहते ही 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आइये जानते हैं मुंबई इंडियंस की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
रोहित शर्मा
2 of 6
रोहित शर्मा
आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में प्रवेश पाने के संकट से जूझ रही मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। इस सीजन मे खेले गए सात मुकाबले में मुंबई ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
एविन लेविस
3 of 6
लेविस
सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस ने मुंबई इंडियंस को जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मुकाबले में अपने अर्धशतक से चूक गए। लेविस ने 43 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुर्यकुमार यादव
4 of 6
सुर्यकुमार
सुर्यकुमार यादव और एविन लेविस की जोड़ी ने मुंबई इंडिंयस को तेज शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान सुर्यकुमार ने 34 गेंदो में 5 चौके और 1 छक्कों की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
कृणाल पांड्या
5 of 6
कृनाल पांड्या
इस मुकाबले में कृणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (12) और अंबाती रायडू (46) को आउट कर पवेलियन भेजा। उन्होंने वॉटसन को मयंक मार्कंडे और अंबाती को कटिंग के हाथओं कैच आउट कराया। पांड्या ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।