{"_id":"5ab474cd4f1c1b5a598b5a10","slug":"chris-gayle-says-2019-world-cup-will-be-my-last-tournament-for-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'यूनिवर्स बॉस' ने कर दिया ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'यूनिवर्स बॉस' ने कर दिया ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच
Fri, 23 Mar 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर बड़ी घोषणा की है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनके देश ने अगले साल वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसके लिए वह पूरी तरह फिट रहना चाहते हैं। गेल ने साथ ही कहा कि यह उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा।
2 of 5
क्रिस गेल
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अहम मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर स्कॉटलैंड को 5 रन से मात देने के बाद 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने कहा, 'मैं एक और विश्व कप में खेलने के लिए बहुत खुश हूं। मैं इसके लिए फिट रहना चाहता हूं और हमारी युवा टीम है, लेकिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेरा पूरा ध्यान इस पर टिका हुआ है।'
3 of 5
Chris Gayle
वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने पर 'सिक्सर किंग' कहलाने वाले गेल ने कहा, 'हमारा मिशन पूरा हुआ। यह लंबा सफर रहा और इस दौरान जिस परिस्थिति से हम गुजरे वो भी भूल नहीं सकते। हम वर्षा प्रभावित मैच होने का धन्यवाद देते हैं, लेकिन जीत तो जीत ही होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chris Gayle
उन्होंने आगे कहा, 'यह टूर्नामेंट (आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर) शानदार रहा। जिम्बाब्वे में फैंस का अच्छा सपोर्ट मिला। यहां के लोग शानदार हैं। हमने यहां आकर वो काम पूरा किया, जो करने आए थे।'
विज्ञापन
5 of 5
chris gayle
- फोटो : File
बकौल गेल, 'फैंस आपको बहुत प्रोत्साहित करते हैं। मुझसे कई लोगों ने कहा कि देश की टीम की तरफ से खेलते देखना चाहते हैं। मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं। मैं एक बार फिर कहता हूं कि आप लोगों के लिए करने की कोशिश करूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।