{"_id":"5cc461afbdec22071a38735f","slug":"claire-polosak-becomes-first-female-umpire-in-cricket-for-men","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया की पोलोसक ने रचा इतिहास, मेंस क्रिकेट में बनी पहली महिला अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया की पोलोसक ने रचा इतिहास, मेंस क्रिकेट में बनी पहली महिला अंपायर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोलोसक
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्लेयर पोलोसक ने कभी क्रिकेट नहीं खेला और कई बार वो अंपायरिंग के एग्जाम में फेल भी हुईं, लेकिन अब उन्होंने पुरुषों के क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर डाला है।
2 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : file
क्लेयर शनिवार को वर्ल्ड क्रिकेट लीग के दूसरे डिवीजन के फाइनल में नमीबिया और ओमान के बीच हुए मुकाबले में अंपायरिंग करती नजर आईं। इसी के साथ वो पुरुषों के क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गईं। इससे पहले पोलोसक ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मुकाबले में पॉल विल्सन के साथ अंपायरिंग कर चुकी हैं।
3 of 5
पोलोसक
- फोटो : file
साल 2018 में इंग्लैंड में हुई आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और 15 से अधिक महिलाओं के क्रिकेट में अंपायरिंग कर चुकी 31 वर्षीया क्लेयर ने कहा कि उन्होंने अंपायर बनने का तय कर रखा था जबकि उन्हें खेलने का कोई अनुभव हासिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोलोसक
- फोटो : file
क्लेयर कहती हैं, 'मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, जो कि कई लोगों के लिए बहुत इंटरेस्टिंग होता है। मैंने क्रिकेट हमेशा फॉलो किया। मेरे पिता ने मुझे अंपायर बनने के लिए प्रेरित किया। मैं एग्जाम में कई बार फेल हुई, लेकिन मैं अंपायर बनना चाहती थी और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की।'
विज्ञापन
5 of 5
claire polosak
बता दें कि क्लेयर पोलासक पिछले दो साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में हैं और पुरुष क्रिकेट में पहले तीसरे अंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं। इस बार उन्हें प्रमुख अंपायर बनाया गया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि बड़ा मौका होने पर वो अपनी तैयारियों में कोई बदलाव नहीं करेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।