कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया। उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील के साथ ही अधिकारियों और राज्य सरकारों से इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए।
यूपी पुलिस ने धोनी की तस्वीर से समझाया घर में रहने के फायदा, कहा- काश! अंदर होते
वहीं अलग-अलग एजेंसियां लॉकडाउन को लागू करवाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश पुलिस की 'कॉल 112' सेवा के ट्विटर अकाउंट से धोनी की तस्वीर का बखूबी इस्तेमाल कर लोगों को संदेश देने की कोशिश की गई।
यूपी पुलिस ने धोनी के वर्ल्ड कप के दौरान की रनआउट की तस्वीर को साझा करते हुए लोगों से अंदर रहने की अपील की। ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया, 'हमे कोरोना से मैच जीतना है! कैसे? अंदर रह कर।।
हमे कोरोना से मैच जीतना है!
वहीं तस्वीर में लिखा, 'और उस दिन यही ख्याल आया था, काश! अंदर होते'
कैसे?
अंदर रह कर..#StayHome #StaySafe #IndiaFightsCorona #JeetegaBharatHaaregaCorona pic.twitter.com/zIsgPq9bo7
यूपी पुलिस के इस ट्वीट और संदेश देने के तरीके को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह तस्वीर पिछले साल जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उस समय की है जब धोनी रन लेने के चक्कर में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम की डायरेक्ट थ्रो पर आउट हो गए थे और इसके बाद भारत के मैच जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।
