सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अब एक नहीं टी-20 में होंगे दो सुपर ओवर, क्या वर्ल्ड कप के फाइनल से लिया गया सबक?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 24 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia implements multiple Super Overs for tiebreakers in Big Bash t 20 league
सुपर ओवर का रोमांच - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में सुपर ओवर में स्कोर बराबर होने के बावजूद मैच में अधिक बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड विश्व विजेता बना। उसके बाद यह नियम विवादास्पद बना और इस नियम को लेकर चर्चा विश्व क्रिकेट में होने लगी। अब इस नियम का इस्तेमाल बंद होना शुरू हो गया है और इसकी पहल की है ऑस्ट्रेलिया ने। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले बिग बैश टी-20 लीग में इस नियम का इस्तेमाल नहीं होगा।

Trending Videos
Cricket Australia implements multiple Super Overs for tiebreakers in Big Bash t 20 league
बिग बैश लीग

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि नए नियमों के अनुसार पुरुष और महिला टी-20 लीग के फाइनल में अगर दो टीमों का स्कोर निर्धारित ओवर और फिर सुपर ओवर के बाद भी टाई रहता है, तो तब तक सुपर ओवर का इस्तेमाल किया जाएगा जब तक कि कोई टीम स्पष्ट रूप से विजेता नहीं बन जाती। यह नियम सभी तरह के फाइनल मैचों पर लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket Australia implements multiple Super Overs for tiebreakers in Big Bash t 20 league
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 241 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 241 ही बना पाई। वर्ल्ड कप के नियम के अनुसार दोनों टीम सुपर ओवर खेलने उतरीं। दोनों टीम ने सुपर ओवर में भी 15 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता, लेकिन इसके बाद कई लोगों ने टाईब्रेकर के इस नियम पर सवाल उठाया।

Cricket Australia implements multiple Super Overs for tiebreakers in Big Bash t 20 league
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

आईसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष एलरडाइस ने इस नियम को लेकर कहा था कि, अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली क्रिकेट समिति जिसमें एंड्र्यू स्ट्रॉस, महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़ और शॉन पोलक शामिल हैं, वर्ल्ड कप में उठे मुद्दों पर अगले साल होने वाली अपनी मीटिंग में चर्चा करेंगे। बहुत संभावना है कि अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड टी-20 में बाउंड्री काउंट का नियम बदला जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed