सब्सक्राइब करें

12 साल पहले आज ही के दिन T-20 का बादशाह बना था भारत, मुंह की खाया था पाकिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Sep 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
On this day, that year, India beat Pakistan to clinic first T20 world cup in 2007
टी 20 विश्व कप 2007 - फोटो : सोशल मीडिया
24 सितम्बर 2007 यानी आज से ठीक 12 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की यंग सेना ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीत इतिहास रचा था।  टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किसी ने भारतीय टीम को फेवरेट नहीं बताया था। 2007 विश्व कप के ताजा जख्मों से उबरने की कोशिश करती हुई, युवा कप्तान और खिलाड़ियों से सजी इस टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। यही मैन इन ब्लूज की ताकत भी थी। बाद बाकी जो हुआ, वो इतिहास है। आइए, आपको ले चलते हैं वहीं पुरानी यादों की ओर। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में कैसे टीम इंडिया ने पाक को धूल चटाई।
Trending Videos
On this day, that year, India beat Pakistan to clinic first T20 world cup in 2007
टी-20 विश्व कप 2007 - फोटो : social Media

2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने थी। सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी थी। सिर्फ मैच का रिजल्ट ही नहीं टॉस भी टीम इंडिया के नाम रहा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और दिग्गज सौरव गांग़ुली के बिना टीम इंडिया यंग ब्रिगेड के सहारे फाइनल तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
On this day, that year, India beat Pakistan to clinic first T20 world cup in 2007
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गौतम गंभीर सबसे ज्यादा स्कोरर रहे। उन्होंने 75 रन ठोके। इसके बाद रोहित शर्मा टीम के दूसरे बड़े स्कोरर रहे। उन्होंने 30 रन का योगदान दिया। अगर आज के टी-20 मैचों से तुलना की जाए तो भारत का 20 ओवरों में 157 का स्कोर उतना बड़ा नहीं था। लेकिन टीम इंडिया के जाबांजो ने हार नहीं मानी।

On this day, that year, India beat Pakistan to clinic first T20 world cup in 2007
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के शेर आरपी सिंह ने पहले ही ओवर में पाक ओपनर मोहम्मद हफीज को आउट कर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में पहला कदम बढ़ाया।पाक टीम 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हुई। पाक टीम के खतरनाक ऑलराउंडर यासिर अराफत को आउट करने के बाद इरफान पठान ने कुछ अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन
On this day, that year, India beat Pakistan to clinic first T20 world cup in 2007
श्री संत - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी पलों में टीम इंडिया में उन दो वक्त हलचल मच गई थी जब सोहेल तनवीर ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगातार दो छक्के जड़े थे। लेकिन श्रीसंत ने जल्दी ही उन्हें चलता किया। यही नहीं टीम इंडिया के लिए दूसरी बड़ी मुश्किल रहे पाक बल्लेबाज मिसबाह उल हक। मिसबाह भारतीय गेंदबाजों पर लगातार हावी हो रहे थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed