फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी क्रिकेट में चलता था नाम, आज गरीबी में बीत रही जिंदगी

Thu, 08 Sep 2016 08:44 AM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
Cricket Who Became Poor  After Stardom
क्रिकेट - फोटो : getty
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करोड़ों कमाते हैं। आईपीएल, ब्रांड और बिजनेस में अपनी पकड़ बना चुके ये खिलाड़ी पैसे के मामले में किसी से कम नहीं। मगर क्रिकेट की दुनिया के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें तंगहाली में जिंदगी बितानी पड़ रही है। भारत में ही नहीं, विदेशी क्रिकेटर भी छप्पर फाड़ कर नोट कमाते हैं। क्रिस गेल का बंगला यदि कोई देख ले तो बड़े-बड़े फाइव स्टार होटल फेल हो जाएं। मगर क्रिकेट की दुनिया के कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें तंगहाली में जिंदगी बितानी पड़ रही है। जानते हैं वो बड़े नाम, जो शोहरत के अर्श से गरीबी के फर्श तक पहुंच गए:

कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने चलता था नाम, आज गरीबी में बीत रही है जिंदगी

Cricket Who Became Poor  After Stardom
क्रिस केर्न्स - फोटो : getty
क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड)
क्रिस केर्न्स किवी टीम के बहुत बड़े ऑलराउंडर रहे हैं। लंबे छक्के मारने वाले केर्न्स करियर के दिन कुछ ऐसे बदले जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचे थे। रिटायर होने के बाद वो दुबई में हीरों के व्यापारी बन गए। मगर 2013 में ललित मोदी और मैच फिक्सिंग के केस लड़ते-लड़ते कंगाली की कगार पर आ गए। केर्न्स ने 2014 में बस शेल्टर साफ करना शुरू किया। क्रिस केर्न्स अपने समय के सबसे बड़े ऑलराउंडर थे।

कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने चलता था नाम, आज गरीबी में बीत रही है जिंदगी

Cricket Who Became Poor  After Stardom
हेनरी ओलंगा - फोटो : getty
हेनरी ओलंगा (जिंबाब्वे)
90 के दशक में जिंबाब्वे के पहले अश्वेत क्रिकेटर बने ओलंगा जल्द ही उनकी पेस बैट्री की जान बन गए। 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान ओलंगा और एंडी फ्लावर ने लोकतंत्र की बदहाली का विरोध किया था। इसके बाद दोनों को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी और दोनों रिटायर हो गए। एंडी फ्लावर इंग्लिश टीम के कोच बन गए और ओलंगा गायकी में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में बदहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने चलता था नाम, आज गरीबी में बीत रही है जिंदगी

Cricket Who Became Poor  After Stardom
मैथ्यू सिंक्लेयर - फोटो : getty
मैथ्यू सिंक्लेयर (न्यूजीलैंड)
टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू पर डबल सेंचुरी जड़ने वाले मैथ्यू सिंक्लेयर ने 54 वनडे में 1304 रन बनाए। 2013 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कर दिया। मगर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें एक सेल्समैन की नौकरी करनी पड़ी। सिंक्लेयर के पास कोई बड़ी डिग्री नहीं थी, जो उन्हें अच्छी नौकरी दिला दे। उनकी पत्नी भी क्रिकेट खेलती थी, मगर बाद में दोनों के लिए खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने चलता था नाम, आज गरीबी में बीत रही है जिंदगी

Cricket Who Became Poor  After Stardom
पॉल स्ट्रैंग - फोटो : getty
पॉल स्ट्रैंग (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के चर्चित लेग स्पिनर पॉल स्ट्रैंग अपनी गुगली के लिए बेहद याद किए जाते हैं, मगर 90 के दशक के बाद जिंबाब्वे के आर्थिक पतन से वो भी अछूते नहीं रहे। राजनैतिक उथल-पुथल के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। अपने गुस्से के चलते वो टीम से बाहर हुए और उनकी जिंदगी का रुख ही बदल गया। स्ट्रैंग फिलहाल लोगों को योग सिखा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed