सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 में नहीं खेलेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी, गेल, स्टोक्स, स्टार्क और ऑर्चर मेगा ऑक्शन से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 09:53 AM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, टेस्ट कप्तान जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार नीलामी में शामिल नहीं होंगे। आईपीएल के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में एक क्रिस गेल भी नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन
Crish Gayle, Ben Stokes, Mitchell Starc And Jofra Archer will not Participate in IPL 2022 Mega Auction
मेगा ऑक्शन के लिए क्रिस गेल, बेन स्टोक्स और मिशेल स्टार्क ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इस बार दुनियाभर के कुल 1,214 खिलाड़ियों ने आईपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन इसमें बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, मिशेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है। ये सभी दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2022 में नहीं खेलेंगे। वहीं गेल के अब आईपीएल में खेलने की संभावना काफी कम है। पिछले सीजन में भी उन्होंने काफी कम मैच खेले थे। 
Trending Videos
Crish Gayle, Ben Stokes, Mitchell Starc And Jofra Archer will not Participate in IPL 2022 Mega Auction
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी। अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है। इसमें भारत के 896 और विदेशों के 318 खिलाड़ी शामिल हैं। यह मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची नहीं है। अभी इनमें से खिलाड़ियों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crish Gayle, Ben Stokes, Mitchell Starc And Jofra Archer will not Participate in IPL 2022 Mega Auction
मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच की बजाय चार खिलाड़ियों को रीटेन कर पाएंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मैच खेलती हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें हैं, जो इस सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं। 
Crish Gayle, Ben Stokes, Mitchell Starc And Jofra Archer will not Participate in IPL 2022 Mega Auction
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में शाहरुख खान के बेटे आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की एक टीम अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इसमें से 33 खिलाड़ी पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 70 है।
विज्ञापन
Crish Gayle, Ben Stokes, Mitchell Starc And Jofra Archer will not Participate in IPL 2022 Mega Auction
श्रीसंत
मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है और अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed