{"_id":"5c20c8a9bdec225712492361","slug":"daniel-christian-hits-5-sixes-against-adelaide-strikers-in-big-bash-league-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दर्द से तड़प रहा था यह बल्लेबाज, शाम को मैदान पर उतरते ही ठोके 5 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अस्पताल में दर्द से तड़प रहा था यह बल्लेबाज, शाम को मैदान पर उतरते ही ठोके 5 छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
danial christian
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में हो रही बिग बैश लीग के छठे मुकाबले में मेलबर्न रेनीगेड्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मैच में रेनीगेड्स को 175 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हालांकि मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब रेनीग्ड्स के हाथों से यह मैच लगभग फिसल चुका था।
Trending Videos
2 of 5
nabi and christian
मेलबर्न रेनीगेड्स की टीम 82 रन पर ही अपने 5 अहम विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद टीम के धांसू ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन ने ऐसी पारी खेली कि विपक्षियों की हालत खराब हो गई। क्रिश्चियन ने मैच में नाबाद 49 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने नाबाद 48 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
danial christian
फैंस को बता दें कि अपनी टीम को यह मुकाबला जिताने वाले डेनियनल क्रिश्चियन मैच के कुछ देर पहले तक अस्पताल में भर्ती थे। क्रिश्चियन के पेट में दर्द था और उन्हें गैस्ट्रो की दिक्कत हो गई थी। वो दिन भर दर्द से जूझ रहे थे लेकिन मैच शुरू होने से पहले वो स्वस्थ महसूस करने लगे और मैच खेलने पहुंच गए।
4 of 5
danial christian
लेकिन जैसे ही टीम को उनकी जरूरत महसूस हुई, वह अपना बल्ला लेकर क्रीज पर पहुंच गए। इसके बाद क्रिश्चियन ने पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
5 of 5
danial christian
क्रिश्चियन ने महज 27 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली। उनके और नबी के बीच छठे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। क्रिश्चियन की इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि आईपीएल में यह ऑलराउंडर डेक्कन चार्जर के लिए भी खेल चुका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।