सब्सक्राइब करें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हिमाचल में येलो अलर्ट, तस्वीरों में देखिए मौसम के हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 25 Dec 2018 05:04 AM IST
सार

  • पहाड़ों पर बर्फ से लुढ़का पारा, मैदानी इलाकों में कोहरा, शीतलहर
  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, शिमला से भी ज्यादा सर्दी
  • श्रीनगर में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, डल झील, पानी सप्लाई लाइन जमी
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान के लिए ‘येलो अलर्ट’

विज्ञापन
chilly winter in north India, yellow alert in Himachal pradesh, watch pictures

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में पारा गोते लगा रहा है तो मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 


 

Trending Videos
chilly winter in north India, yellow alert in Himachal pradesh, watch pictures

कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे जोन की 600 में 80 से अधिक ट्रेनें सोमवार को प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, कोहरे के चलते हरियाणा में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
chilly winter in north India, yellow alert in Himachal pradesh, watch pictures

दिल्ली में सर्दी का आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान शिमला से नीचे चला गया है। जबकि श्रीनगर में रविवार रात 11 साल में सबसे सर्द रात रही। हालत यह है कि डल झील सहित कुछ जलाशय आंशिक रूप से जम गए हैं। 

chilly winter in north India, yellow alert in Himachal pradesh, watch pictures

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान के लिए शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पाले व शीललहर के इस कहर से 30 दिसंबर से पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती सर्दी में करने के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
chilly winter in north India, yellow alert in Himachal pradesh, watch pictures

सोमवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम तापमान यूपी के मुजफ्फरनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का तापमान शिमला व धर्मशाला से कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 से 7, जबकि धर्मशाला में 5 से 6 डिग्री के बीच रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed