{"_id":"5c213facbdec22571463d6ba","slug":"christmas-preparations-on-its-peek-celebration-is-going-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जगमगाते ट्री, सांता बने बच्चों और रंगबिरंगी रोशनी के साथ छाया क्रिसमस का त्योहार, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जगमगाते ट्री, सांता बने बच्चों और रंगबिरंगी रोशनी के साथ छाया क्रिसमस का त्योहार, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 17
Link Copied
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राजधानी के सभी चर्च सज चुके हैं। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार देर शाम सभी गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। क्रिसमस के रंग में रंगे सभी चर्च रंगीन लाइटों की रोशनी में नहाए हुए नजर आए। चर्च में जन्मदिन को लेकर की गई तैयारियों में क्रिसमस ट्री को आर्टिफिशियल सजावट के सामानों से सजाया गया। लोगों ने घरों में केक और क्रिसमस ट्री लाकर त्योहार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos
2 of 17
प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर दिल्ली स्थित सभी चर्च रोशनी से नहाए हुए हैं। लाइटें ऐतिहासिक चर्च की इमारतों में चार चांद लगा रही थीं। टिमटिमाती रोशनी से चर्च की भव्य इमारतों की छटा देखते ही बन रही थी। सोमवार शाम मोमबत्ती लेकर चर्च में पहुंचे लोगों ने प्रार्थना से पूर्व मोमबत्तियों को जलाया। कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च में झांकी के माध्यम से लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के समय की स्थिति को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 17
गोल डाकखाना स्थित कैथेड्रल चर्च को भी बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए व प्रभु की प्रार्थना की। देर रात तक मेले जैसा माहौल देखने को मिला। गिरिजाघरों में सोमवार रात नौ बजे से प्रार्थना सभाएं शुरू हुई, जो मंगलवार तक जारी रहेंगी। जगह-जगह बच्चे और बड़े सांता की ड्रेस में सजे नजर आए। इस दौरान बेकरी शॉप पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। क्रिसमस के लिए लोगों ने तरह तरह के केक ऑडर किए।
4 of 17
चर्च में पहुंचे लोगों में सेल्फी का भी जबरदस्त क्रेज दिखा। सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट कर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। हर कोई अपने परिवार के साथ खुद को कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखा। चर्च पहुंचे लोगों का कहना था कि क्रिसमस खुशियों का पर्व है। ऐसे में चर्च में आकर खुशी के पलों को कैमरे में कैद कर एक दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 17
चर्च में बच्चे सांता की पोशाक पहनकर पहुंचे। नकली सफेद दाढ़ी व लाल रंग की सफेद पट्टी वाली पोशाक पहनकर बच्चे काफी खुश हो रहे थे। बच्चों ने एक दूसरे को चॉकलेट बांटकर खुशियां मनाई। बाजारों में भी जबरदस्त रौनक रही। लोग क्रिसमस ट्री व सजावटी सामान खरीदने के लिए उमड़ेे। क्रिसमस ट्री को लोगों ने अपने-अपने घरों में भी सजाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।