सब्सक्राइब करें

पाक के सपोर्ट में उतरा कैरेबियाई क्रिकेटर, आतंकवादी देश बोलने पर भारतीय फैन से कहा 'दफा हो जाओ'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Feb 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
darren sammy criticize to indian fan on called pakistan a terrorist country
darren sammy

क्रिकेट के मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज के रिश्ते हमेश से काफी अच्छे रहे हैं। आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कैरेबियाई खिलाड़ियों को भारत में काफी सम्मान मिलता है। इसके बावजूद आज कैरेबियाई टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सपोर्ट में उतर आए हैं।

Trending Videos
darren sammy criticize to indian fan on called pakistan a terrorist country
डैरेन सैमी - फोटो : Cricket Country

दरअसल सैमी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी पेशावर जल्मी के आधिकारिक किट-लॉन्च इवेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान सैमी ने अपने स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
darren sammy criticize to indian fan on called pakistan a terrorist country
darren sammy

इस वीडियो को शेयर करते हुए सैमी ने लिखा, 'एकता में अटूट शक्ति प्रेम से ही संसार चलता है। पाकिस्तान के लोगों के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं।' इसको लेकर यह दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के प्रतिद्वंदी भारत के सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया।

darren sammy criticize to indian fan on called pakistan a terrorist country
darren sammy

सैमी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक भारतीय यूजर ने कमेंट किया, 'वो (पाकिस्तानी) आतंकवादी हैं।'' इस पर सैमी भड़क गए और उन्होंने जवाब में अपने फॉलोअर को लिखा, 'मेरे पेज से दफा हो जाओ।'

विज्ञापन
darren sammy criticize to indian fan on called pakistan a terrorist country
PAKISTAN

गौरतलब है कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए भयानक हमले के बाद से दुनिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed