{"_id":"5fa146c938158619302b4ce8","slug":"delhi-capitals-captain-shreyas-iyer-has-faith-in-team-to-go-past-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 13 साल का सूखा खत्म कर पाएगी दिल्ली, कैपिटल्स के कप्तान अय्यर बेहद उत्साहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या 13 साल का सूखा खत्म कर पाएगी दिल्ली, कैपिटल्स के कप्तान अय्यर बेहद उत्साहित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम की लगातार चार हार के बाद शानदार वापसी से बेहद उत्साहित हैं और उनको विश्वास है कि पहले क्वालीफायर में वह मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने में सफल रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर छह विकेट की आसान जीत से शीर्ष दो में जगह बनाई।
2 of 4
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब गुरुवार को मुंबई को हराना होगा। अय्यर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुंबई इंडियंस सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि हमारे पास भी निर्भीक और बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है।'
उन्होंने कहा, 'यह वास्तव में उस दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। वे इस तरह (फाइनल) के चरण में खेलने के बेहद अनुभवी है, लेकिन मैच के दिन जिस टीम का दृष्टिकोण बेहतर रहता है और जो अच्छा प्रदर्शन करती है वह आगे बढ़ने में सफल रहेगी।'
3 of 4
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : अमर उजाला
अय्यर ने कहा कि मुंबई के खिलाफ दुबई में होने वाले मुकाबले में सहजता से दबाव का सामना करना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, 'हमें दबाव की परिस्थितियों में चीजों को जटिल नहीं बल्कि सरल बनाए रखना होगा। हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे थे, यह वास्तव में अच्छी जीत रही और इससे हमारा काफी मनोबल बढ़ेगा। लगातार चार हार के बाद यह जीत हमारे लिये आवश्यक थी। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : PTI
इस बीच बेंगलोर के स्पिनर शाहबाज अहमद ने कहा कि शिखर धवन का विकेट हासिल करना विशेष था। उन्होंने कहा, 'आईपीएल से पहले अभ्यास शिविर से मुझे मदद मिली। आईपीएल में पहला विकेट और वह भी शिखर धवन का, यह विशेष है। यह अच्छा है कि हमारा नेट रन रेट बेहतर रहा और हम हार के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।