{"_id":"62b6e2caffaa54476022fbed","slug":"eng-vs-nz-ben-stokes-became-the-first-player-to-hit-100-sixes-along-with-taking-100-wickets-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes Record: छक्कों के 'बादशाह' स्टोक्स, इंग्लिश कप्तान ने किया ऐसा जो क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ben Stokes Record: छक्कों के 'बादशाह' स्टोक्स, इंग्लिश कप्तान ने किया ऐसा जो क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 25 Jun 2022 03:56 PM IST
सार
इंग्लैंड को स्टोक्स के बतौर पूर्णकालिक कप्तान पहली ही सीरीज में जीत हासिल हुई। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में स्टोक्स ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को स्टोक्स के बतौर पूर्णकालिक कप्तान पहली ही सीरीज में जीत हासिल हुई। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में स्टोक्स ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए।
Trending Videos
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने 18 रन की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। स्टोक्स के टेस्ट मैच में 100 छक्के हो गए। उन्होंने टेस्ट में 100 विकेट के साथ 100 छक्के भी पूरे कर लिए। क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले स्टोक्स पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने विस्फोटक शुरुआत की, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। नील वेगनर की गेंद पर विपक्षी कप्तान केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। स्टोक्स ने इस सीरीज में एक, 54, 46 , 75* और 18 रन की पारी खेली है।
4 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में बेन स्टोक्स तीसरे स्थान पर हैं। 100 छक्के लगाने वाले स्टोक्स तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
मैकुलम ने 107 और गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के लगाए हैं। स्टोक्स ने गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है। जल्द ही वह उनके साथ-साथ अपने कोच को भी पीछे छोड़ सकते हैं। स्टोक्स के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 98 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस ने 97 छक्के लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।