{"_id":"5c1cf152bdec2256986d1f9d","slug":"five-best-moments-of-cricket-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये रहे क्रिकेट जगत के 5 सबसे यादगार लम्हे, जिनके लिए हमेशा याद आएगा साल 2018","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये रहे क्रिकेट जगत के 5 सबसे यादगार लम्हे, जिनके लिए हमेशा याद आएगा साल 2018
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के लिहाज से साल 2018 में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इस साल कई खिलाड़ियों की किस्मत बुलंदियों पर रही, तो कोई कामयाबी के लिए तरसता रहा। इस साल क्रिकेट के मैदान पर कोई नया बादशाह बनकर उभरा, तो किसी ने जिंदगी भर के लिए खेल से दूरी बनाने का फैसला ले लिया।
2 of 7
ajay rohera
मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज अजय रोहेरा ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 में इतिहास रच दिया। हैदराबाद के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपने राज्य की ओर से खेलते हुए उन्होंने 267 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ 21 वर्षीय रोहेरा रणजी ट्रॉफी के 84 साल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम करने में कामयाब रहे।
3 of 7
csk
आईपीएल सीजन-11 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। सीएसके ने फाइनल मुकाबले में केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
women cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट के सितारे इस साल बुलंदियों पर जरूर रहे, लेकिन उसके हाथ से साल की दो सबसे बड़ी सफलताएं फिसल गईं। एशिया कप के फाइनल में भारत को बांग्लादेश से हार मिली। जबकि टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
gautam gambhir
टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले सुपरस्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। बता दें कि गौतम गंभीर टी-20 विश्व कप 2007 और एकदिवसीय विश्वकप 2011 के फाइनल मुकाबलों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।