{"_id":"5c1cd244bdec2257132aae2f","slug":"hardik-pandya-can-play-in-place-of-hanuma-vihari-in-third-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या की एंट्री से खतरे में पड़ी इस खिलाड़ी की जगह, तीसरे टेस्ट में हो सकता है बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या की एंट्री से खतरे में पड़ी इस खिलाड़ी की जगह, तीसरे टेस्ट में हो सकता है बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए खुशी की बात यह है कि अगले मुकाबले में उसका सबसे धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर वापसी कर रहा है। हालांकि टीम में पांड्या की वापसी से प्लेइंग इलेवन में बड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है।
2 of 5
मयंक अग्रवाल
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मुकाबले में एक नया ओपनर बल्लेबाज पारी की शुरुआत कर सकता है। जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि तीसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल के खेलने की संभावनाएं काफी ज्यादा है। इसलिए केएल राहुल और मुरली विजय में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।
3 of 5
विराट कोहली
अब कप्तान कोहली के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह पांड्या को टीम में फिट करने के लिए किसे बाहर करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई पिचों को देखते हुए चार तेज गेंदबाजों को खिलाना टीम इंडिया की मजबूरी बन चुकी है। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में आर अश्विन को रहना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
इसका मतलब यह हुआ कि टीम कुल छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। गेंदबाजी आक्रमण में छेड़छाड़ी न करने की वजह से किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठाकर ऑलराउंडर पांड्या को प्लेइंग इलेवन में सेट किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
hanuma vihari
ऐसे में शायद मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है क्योंकि इस वक्त टीम को अपने सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर की जरूरत है। पांड्या ने सिर्फ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से किसी भी टीम के परखच्चे उड़ा सकते हैं, बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी वह काफी माहिर खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।