{"_id":"67b70282e22dbef4b60af2a7","slug":"former-captain-mahendra-singh-dhoni-became-life-coach-says-forgive-and-move-on-can-t-worry-about-everything-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhoni: तनाव मुक्त जीवन को लेकर धोनी ने दिया मंत्र, खुद को बताया लापरवाह इंसान; माफ करने की प्रवृति पर दिया जोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhoni: तनाव मुक्त जीवन को लेकर धोनी ने दिया मंत्र, खुद को बताया लापरवाह इंसान; माफ करने की प्रवृति पर दिया जोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:53 PM IST
सार
धोनी को एक कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों को सलाह देने के लिए कहा गया तो वह दार्शनिक हो गए। इस दौरान भारत के चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान तनाव मुक्त जीवन को लेकर मंत्र दिया है। धोनी अपने करियर के दौरान कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते थे और मैदान पर शांत रहने की उनकी प्रवृति के सभी लोग कायल हैं। धोनी ने तनाव मुक्त जीवन जीने को लेकर अपने रहस्य को साझा किया। उन्होंने खुद को लापरवाह इंसान बताया जो अपनी रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करता कि अन्य लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।
2 of 4
धोनी और सैमसन
- फोटो : PTI
अपनी कप्तानी में दिलाए तीन आईसीसी खिताब
43 वर्षीय इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वनडे विश्व कप और 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। इसके बाद टीम ने 2013 में उन्हें की नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी भारत के लिए अंतिम बार जून 2019 में खेलने उतरे थे और उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल में अभी भी खेलते हैं।
3 of 4
धोनी और सैमसन
- फोटो : PTI
प्रशंसकों को दी सलाह
धोनी को एक कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों को सलाह देने के लिए कहा गया तो वह दार्शनिक हो गए। इस दौरान भारत के चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन भी मौजूद थे। धोनी ने कहा, मेरा मानना है कि जीवन को सरल बनाए रखें। खुद के प्रति ईमानदार रहें, लोगों के प्रति कृतज्ञता रखें, जो कुछ भी वे आपके लिए कर रहे हैं। हमेशा यह नहीं सोचें कि यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और अधिक की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : पीटीआई
धोनी ने क्षमा करने की प्रवृत्ति पर जोर दिया जो उन्हें लगता है कि लोगों में अभी कम है। धोनी ने कहा, मुझे हमेशा लगता है कि आपके चेहरे पर मुस्कान होने से आधी समस्या हल हो जाती है। भले ही आप आरामदायक स्थिति में नहीं हों, भले ही ऐसा करना कठिन हो, लेकिन क्षमा करने की शक्ति होनी चाहिए। यह एक ऐसी चीज है जो हमारे में से बहुत से लोगों के पास नहीं है। हम बहुत बदला लेने वाले लोग बन गए हैं। इसने मुझे ऐसा बोला, मैंने ऐसा बोला...बस माफ कर दो, आगे बढ़ो, जीवन में खुश रहो, क्योंकि हम जो भी करते हैं, जब हम बड़े हो रहे थे तो हम हमेशा जीवन में खुश रहना चाहते थे।
धोनी ने कहा कि कुछ चीजों के प्रति लापरवाह होना दिन-प्रतिदिन के जीवन के दबाव को संतुलित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा, हम सभी दबाव महसूस करते हैं। हमें हमेशा लगता है कि उसका जीवन बेहतर है लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि आप उस तनाव का प्रबंधन कैसे करते हैं, आप कितने तैयार हैं। मैं इसे बहुत सरल रखता हूं। बड़े होते हुए हमें बताया गया था कि आप लापरवाह नहीं हो सकते। लेकिन मुझे लगता है कि आज के माहौल में थोड़ा लापरवाह होना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप अपने आस-पास होने वाली हर चीज के बारे में चिंता नहीं कर सकते। आप वे चीजें नहीं कर सकते जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।