फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसी होगी विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गौतम ने दी गंभीर राय

Fri, 30 Aug 2019 11:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 30 Aug 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Rohit Sharma has to wait for a spot in Indian Test eleven
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का टेस्ट मैच के अंतिम एकादश में चयन को लेकर बयान दिया है। गंभीर ने कहा है कि उन्हें टेस्ट टीम के अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें पहले टेस्ट में अंतिम 11 में मौका नहीं मिला था।



Gautam Gambhir says Rohit Sharma has to wait for a spot in Indian Test eleven
रोहित-पुजारा - फोटो : social Media

गंभीर ने कहा कि रोहित को मौके का इंतजार करना होगा। अजिंक्य रहाणे ने पहले टेस्ट अच्छा प्रदर्शन किया और विहारी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया था। रोहित को अभी इंतजार करना होगा और मौका मिलते ही उन्हें प्रदर्शन कर खुद को साबित भी करना पड़ेगा। जब टीम दबाव में थी तब रहाणे ने 81 और 102 रन की पारी खेली थी और विहारी ने 32 और 93 रन बनाए। 

Gautam Gambhir says Rohit Sharma has to wait for a spot in Indian Test eleven
gautam gambhir

गंभीर ने कहा कि मैं रहाणे के प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं । टीम के लिए उनका यह प्रदर्शन जरूरी था और जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। गंभीर ने ऋधिमान साहा के लिए भी यही कहा कि उन्हें भी इंतजार करना होगा। ऋषभ पंत विकेटकीपिंग में भारत की पहली पसंद हैं। जबकि साहा चोट के बाद टीम में लौटे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Rohit Sharma has to wait for a spot in Indian Test eleven
rishabh pant

उन्होंने कहा कि पंत जैसा बल्लेबाज 45 की औसत से रन बना रहा है और इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में वह शतक लगा जड़ा चुका है । उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अंतिम एकादश में होना ही चाहिए । भारतीय टीम शुक्रवार से जमैका में सीरीज का आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed