{"_id":"6243cb040358533e45113ce6","slug":"glenn-maxwell-and-vini-raman-married-with-hindu-rituals-in-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल और विनी ने चेन्नई में हिंदू तौर तरीकों से की शादी, वरमाला का वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल और विनी ने चेन्नई में हिंदू तौर तरीकों से की शादी, वरमाला का वीडियो वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:58 AM IST
सार
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने चेन्नई में हिंदू तौर तरीकों से शादी रचाई। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई में भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी कर ली है। 18 मार्च को ईसाई धर्म की परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले इस जोड़े ने चेन्नई में हिंदू धर्म के तौर तरीकों से शादी की। ये दोनों लंबे समय से साथ थे और सगाई कर चुके थे। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद मैक्सवेल अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ेंगे, जिसे पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
2 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से उनकी शादी में चेन्नई की संस्कृति और परंपरा दिखाई दी।
3 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।
मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्यक्रम सात दिन लंबा था और शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दोनों ने 18 मार्च को ईसाई रिति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। एक प्राइवेट सेरेमनी में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसमें चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर कर फैंस को भी इसकी जानकारी दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।