{"_id":"5cd5bfa7bdec220758760563","slug":"harbhajan-singh-1st-off-spinner-and-4th-bowler-to-take-150-ipl-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह ने IPL में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन सिंह ने IPL में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 11 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह
Link Copied
चेन्नई और दिल्ली के बीच शुक्रवार को विशाखापट्नम में खेले गए IPL के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
Trending Videos
2 of 4
हरभजन सिंह
38 साल के इस अनुभवी गेंदबाज ने दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट लेते ही IPL के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। इस दौरान भज्जी ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। इसके साथ वह IPL के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : ipl
इस लिस्ट में सबसे आगे लसिथ मलिंगा (121 मैच में 169 विकेट), दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा (147 मैच में 156 विकेट), जबकि तीसरे नंबर पर पीयूष चावला (157 मैच में 150 विकेट) हैं। हालांकि, पीयूष चावला और हरभजन सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
4 of 4
चेन्नई बनााम दिल्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है। अब 12 मई को फाइनल में चेन्नई का सामना मुंबई से होगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 6 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।