{"_id":"687e03d159e62390520f05af","slug":"harbhajan-singh-biopic-bhajji-wants-to-see-vicky-kaushal-in-his-biopic-also-told-ashwin-the-name-of-the-film-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harbhajan Singh Biopic: अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते हैं हरभजन सिंह, शाहरुख खान पर भी ली चुटकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan Singh Biopic: अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते हैं हरभजन सिंह, शाहरुख खान पर भी ली चुटकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:52 PM IST
सार
अश्विन ने अपने पॉडकास्ट में पूछा, 'एक अभिनेता का नाम बताएं जो आपकी बायोपिक में हरभजन का किरदार निभा सकता है? साथ ही आप उस फिल्म का नाम क्या चाहते हैं?' हरभजन ने एक अभिनेता का नाम लिया और साथ ही उन्होंने अपनी बायोपिक का नाम भी बताया।
विज्ञापन
1 of 4
गीता बसरा और हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम: @geetabasra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरभजन सिंह भारत के महानतम स्पिनरों में शुमार हैं। उन्होंने कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि, करियर के अंत में ज्यादा मौके नहीं मिलने पर, उन्होंने संन्यास की घोषणा की। भज्जी की कहानी प्रेरणादायक रही है। इसी कहानी पर चर्चा के लिए वह रविचंद्रन अश्विन के पॉडकास्ट शो 'कुट्टी स्टोरीज विद ऐश' में शामिल हुए। इस दौरान इन दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही दोनों के बीच अनबन को लेकर भी बात हुई। शो में भज्जी ने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने उस अभिनेता का नाम बताया, जिसे वह अपनी बायोपिक में अभिनय करता देखना चाहते हैं। वहीं, उन्होंने अपनी बायोपिक का नाम भी बताया।
2 of 4
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
अश्विन ने अपने पॉडकास्ट में पूछा, 'एक अभिनेता का नाम बताएं जो आपकी बायोपिक में हरभजन का किरदार निभा सकता है? साथ ही आप उस फिल्म का नाम क्या चाहते हैं?' अश्विन ने कहा कि एक अभिनेता चुनना पड़ेगा। इस पर भज्जी ने जवाब दिया, 'मेरी बायोपिक का नाम होगा दिल से और मैं अपना किरदार विक्की कौशल को निभाते हुए देखना चाहता हूं।' इस पर अश्विन ने कहा कि प्रीति जिंटा और शाहरुख खान क्यों नहीं? इस पर भज्जी ने कहा, 'मेरी बायोपिक में लव स्टोरी होती तो मैं खान साहब को बोलता।' इस पर अश्विन ने कहा कि आपकी लव स्टोरी तो बहुत ही शानदार रही है।
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
भज्जी ने फिर जवाब देते हुए कहा, 'दिक्कत ये है कि बहुत सारी लव स्टोरीज रही है मेरी जिंदगी में।' इसके बाद वह हंसने लगे। इस पर अश्विन ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं गीता बसरा को लिंक भेजता हूं। भज्जी ने फिर कहा- भेज देना। हरभजन और अश्विन भारत के दो महान ऑफ स्पिनर और मैच विनर रहे हैं। इन दोनों ने देश के लिए काफी क्रिकेट खेला और कई मैचों में अपनी ऑफ स्पिन से विपक्षी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। हालांकि, अब दोनों के करियर पर विराम लग चुका है। हरभजन काफी पहले रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हरभजन सिंह और अश्विन
- फोटो : ANI
जब अश्विन टीम में आए थे, तो उन्होंने भज्जी को ही रिप्लेस किया था। उनके डेब्यू के बाद से अब तक कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात आई कि भज्जी अश्विन को पसंद नहीं करते हैं। भज्जी ने भी कई बार कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के संबंधों में खटास को लेकर बात छपी। यहां तक कहा गया कि भज्जी को अश्विन से जलन है। हालांकि, टर्बनेटर ने खुद अश्विन के पॉडकास्ट पर आकर उनसे बात की और हर रिपोर्ट्स का खंडन किया है। भज्जी ने 17 साल के अपने टेस्ट करियर में 417 विकेट लिए, जबकि अश्विन ने 13 साल लंबे करियर में 106 टेस्ट में 537 विकेट निकाले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।