सब्सक्राइब करें

मुंबई से 1 रन की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए भज्जी, फेवरेट बैट पर ऐसे उतारा पूरा गुस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 13 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
harbhajan singh got angry after lose against mumbai indians by 1 run in IPL 2019 Final
harbhajan singh

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। हार से दुख में डूबे चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडिया में भज्जी गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर पटककर डगआउट छोड़ते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
harbhajan singh got angry after lose against mumbai indians by 1 run in IPL 2019 Final
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडिया में चेन्नई के हारते ही डगआउट में बैठे सभी खिलाड़ी व कोच एकदम शांत मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन भज्जी गुस्से में जोर-जोर से अपना बल्ला जमीन पर पटक रहे हैं। इससे पहले उनका गुस्सा पूरी तरह से कैमरा में कैद हो पाता, वह डगआउट छोड़कर ही चले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
harbhajan singh got angry after lose against mumbai indians by 1 run in IPL 2019 Final
लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई

बता दें कि मुंबई की टीम ने IPL-12 के फाइनल मुकाबले में 8 विकेट पर 149 रन बनाए, लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 1 गेंद पर दो रन चाहिए थे। तभी मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।


देखें वीडियो:



 

harbhajan singh got angry after lose against mumbai indians by 1 run in IPL 2019 Final
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media

मुंबई की टीम ने इससे पहले 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते थे। वह चार बार खिताब जीतने वाली पहली टीम है। चेन्नई ने तीन बार खिताब जीते हैं। महज एक रन का अंतर चेन्नई को चौथी जीत से वंचित कर गया। 

विज्ञापन
harbhajan singh got angry after lose against mumbai indians by 1 run in IPL 2019 Final
मुंबई - फोटो : pti

इससे पहले मुंबई के सलामी बल्लेबाजों क्विंटन डी कॉक (29) और रोहित शर्मा (15) ने पावरप्ले में मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई थी। वहीं बर्थडे ब्वॉय किरोन पोलार्ड ने नाबाद 41 रन की पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed