{"_id":"58f945a84f1c1b1974474c16","slug":"hashim-amla-became-8th-player-to-score-century-in-the-losing-cause-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला
Sat, 22 Apr 2017 04:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 22 Apr 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
हाशिम अमला
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 58 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। लेकिन उनकी यह आतिशी पारी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। अमला के शतक की बदौलत पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई के बल्लेबाजों ने महज 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में यह 8वां मौका था जब किसी बल्लेबाज की शतकीय पारी बेकार गई।
IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला
2 of 8
एंड्रर्यू सायमंड्स
आईपीएल में पहली बार साल 2008 में पहली बार ऐसा हुआ था। जब किसी बल्लेबाज का शतक टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ। साल 2008 में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एंड्र्यू सायमंड्स के साथ ऐसा हुआ था। राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच बीच खेले गए मैच में सायमंड्स की नाबाद 117 रन की पारी की बदौलत चार्जर्स ने 214 रन का बनाए थे। लेकिन राजस्थान ने यूसुफ पठान(61) और ग्राह्म स्मिथ(71) की शानदार पारियों की बदौलत एक गेंद रहते 3 विकेट से जीत हासिल की थी।
IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला
3 of 8
Yusuf Pathan, KKR
- फोटो : PTI
साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में यूसुफ पठान ने मुंबई द्वारा जीत के लिए दिए गए 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 37 गेंदों में शतक जड़ा था। लेकिन उनकी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। राजस्थान को मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला
4 of 8
सचिन तेंदुलकर
साल 2011 में मुंबई इंडियंस और कोच्ची टस्कर्स के बीच मुंबई में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के 66 गेंदों में बनाए 100 रन की बदौलत 182 रन बनाए थे। कोच्ची की टीम ने ब्रैंडन मैकुलम(81) और महेला जयवर्धने(56) की शानदार पारियों की बदौसत 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई को इस मैच में 8 विकेट से हार मिली थी।
विज्ञापन
IPL 10: मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर अनचाही सूची में शामिल हुए अमला
5 of 8
शेन वॉटसन
- फोटो : Cricket Tracker
शेन वाटसन ने साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 61 गेंदों में 101 रन बनाए थे। उनकी शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे चेन्नई ने माइक हसी की 51 गेंद में 88 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। इस मैच में राजस्थान को 5 विकेट से हार मिली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।