{"_id":"67613962b5e71c4d60045474","slug":"head-coach-gambhir-and-kohli-were-jubilant-in-india-save-the-follow-on-against-australia-in-brisbane-test-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: जब ड्रेसिंग रूम में खुशी से उछल पड़े गंभीर-कोहली, रोहित का चेहरा भी खिलखिलाया; सामने आया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: जब ड्रेसिंग रूम में खुशी से उछल पड़े गंभीर-कोहली, रोहित का चेहरा भी खिलखिलाया; सामने आया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:12 PM IST
सार
जब जडेजा आउट हुए उस वक्त भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर आकाश दीप तथा बुमराह मौजूद थे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना था। आकाश और बुमराह ने हालांकि बहादुरी दिखाई और 10वें विकेट के लिए अब तक 39 रनों की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन की शर्मिंदगी से बचा लिया।
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन फॉलोऑन बचा लिया है। बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल में बार-बार खलल पड़ने के कारण चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त हुआ। स्टंप के समय भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं और आकाश दीप 27 तथा जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
2 of 4
आकाश दीप और बुमराह
- फोटो : BCCI
आकाश दीप-बुमराह ने दिखाई बहादुरी
भारत ने 213 रन के स्कोर पर नौवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गंवा दिया था जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त लगा कि टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाएगी क्योंकि कंगारू टीम को सिर्फ एक ही विकेट लेने थे। जब जडेजा आउट हुए उस वक्त भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर आकाश दीप तथा बुमराह मौजूद थे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना था। आकाश और बुमराह ने हालांकि बहादुरी दिखाई और 10वें विकेट के लिए अब तक 39 रनों की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन की शर्मिंदगी से बचा लिया।
3 of 4
भारतीय ड्रेसिंग रूम
- फोटो : Screen Grab
बाउंड्री लगते ही झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम
भारतीय ड्रेसिंग रूम में उस वक्त माहौल जश्न भरा हो गया जब आकाश दीप ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। इन तीनों का रिएक्शन ऐसा था मानो भारत ने मैच जीत लिया हो। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। अब एक दिन का खेल बचा है। यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
बड़े बढ़त की ओर ऑस्ट्रेलिया
भारत ने भले ही फॉलोऑन बचा लिया है, लेकिन उसकी पहली पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और ऑस्ट्रेलिया इस मैच में बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर हो गया है। भारत अभी कंगारू टीम से 193 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाज चौथे दिन भी ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण के सामने जूझते दिखाई दिए। हालांकि, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अच्छी साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।