फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीविलियर्स बोले- अपनी लाइफ के बेस्ट फॉर्म में हूं, टीम इंडिया का ऐसा हाल करेगा अफ्रीका

Fri, 19 Jan 2018 09:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
i am in the best form of my life says ab de villiers
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का मानना है कि वह अपनी जिंदगी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उनकी टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करेगी। 33 वर्षीय डीविलियर्स ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और टीम इंडिया के खिलाफ केपटाउन व सेंचुरियन में उपयोगी पारियां खेलकर प्रोटियाज को सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त दिलाई।

i am in the best form of my life says ab de villiers
एबी डीविलियर्स

डीविलियर्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि अपनी जिंदगी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं। एक बार फिर वैसा करना मुश्किल है, जैसा पहले करता आया हूं कि लगातार पांच शतक लगा सकूं। हो सकता है कि लगातार पांच बार बिना खाता खोले आउट हो जाऊं, लेकिन जैसा प्रदर्शन कर रहा हूं उससे खुश हूं। मैंने अपनी तैयारी अच्छी की है और इसका ख्याल रख रहा हूं।'

i am in the best form of my life says ab de villiers
एबी डीविलियर्स

डीविलियर्स का मानना है कि वह अपने आप को बहुत फिट महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जैसे अपना करियर 2004 में शुरू किया था, अभी उतना ही फिट हूं। मेरे बल्लेबाजी क्रम में भी काफी बदलाव हुए। मगर यह मजेदार अनुभव रहा। मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैं मैदान में जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहा हूं। मेरा शरीर अभी साथ दे रहा है। पिछले कुछ समय में दिक्कत हुई थी, लेकिन अब मैं 100 प्रतिशत फिट हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
i am in the best form of my life says ab de villiers
एबी डीविलियर्स

डीविलियर्स ने न्यूलैंड्स में 84 गेंदों में 65 रन की उम्दा पारी खेली थी और टीम को संकट से उबारा था। यही हाल दूसरे टेस्ट में भी रहा, जब टीम सिर्फ तीन रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी, तब डीविलियर्स ने आकर 80 रन की पारी खेली और 'विराट सेना' को मात देने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
i am in the best form of my life says ab de villiers
मोर्ने मोर्केल

स्टार बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कोई बड़ा फर्क है। यह आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है। मैं इसी अंदाज में खेलता हूं।' डीविलियर्स ने साथ ही कहा कि प्रोटियाज टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और वो तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed