फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की बेस्ट 'टेस्ट' टीम में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

Fri, 19 Jan 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
icc announces test team of the year virat kohli becomes captain
विराट कोहली - फोटो : BCCI

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का ऐलान किया है। विराट कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी द्वारा घोषित साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ वन-डे टीम का कप्तान भी बनाया गया है। 

icc announces test team of the year virat kohli becomes captain
विराट कोहली - फोटो : File

कोहली ने पिछले साल टेस्ट में 6 दोहरे शतक जमाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचाकर बेहतर कप्तान होने का सबूत भी पेश किया।

icc announces test team of the year virat kohli becomes captain
विराट कोहली - फोटो : BCCI

यह पहला मौका है जब विराट कोहली का चयन आईसीसी की साल की टेस्ट टीम में हुआ। विराट के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि टेस्ट टीम में उनका पहली बार चयन हुआ और भी बतौर कप्तान। कोहली इस साल भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो आईसीसी की दोनों (टेस्ट, वन-डे) टीमों में सिलेक्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
icc announces test team of the year virat kohli becomes captain
डेविड वॉर्नर

विराट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर, दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी दोनों टीमों का हिस्सा बने। टेस्ट टीम में पिछले साल शामिल चार खिलाड़ी इस बार भी सिलेक्ट हुए हैं। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- डेविड वॉर्नर, रविचंद्रन अश्विन, बेन स्टोक्स और मिचेल स्टार्क हैं।

विज्ञापन
icc announces test team of the year virat kohli becomes captain
टीम इंडिया - फोटो : File

टेस्ट टीम में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन खिलाड़ियों की जगह पक्की हुई है जबकि इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है।

आईसीसी की साल 2017 की टेस्ट टीम इस प्रकार है: 

डीन एल्गर, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, चेतेश्वर पुजारा, बेन स्टोक्स, क्विंटन डी कॉक, रविचंद्रन अश्विन, मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा और जेम्स एंडरसन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed