फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, बोले-इस वजह से टेस्ट क्रिकेट में हो जाते हैं फेल 

Fri, 19 Jan 2018 12:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dean Jones says, rohit sharma defensive skill is not well thats why he fails in test cricket
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डीन जोन्स रोहित शर्मा को लेकर बहुत ही बड़ा बयान दिया है। जोन्स का मानना है कि वन-डे में रोहित काफी आक्रामक खेल खेलते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका डिफेंस कमजोर पड़ने के कारण वो फेल हो जाते हैं और इस कारण वो सही तरीके से नहीं खेल पाते हैं। 

Dean Jones says, rohit sharma defensive skill is not well thats why he fails in test cricket
डीन जोन्स - फोटो : crictracker

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज जोन्स ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'रोहित शर्मा अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की सबसे बड़ी खासियत डिफेंस होता है, जो रोहित शर्मा नहीं कर पा रहे हैं।  वह तकनीकी रूप से बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन आपके खेल में गलती तब होती है जब आपका डिफेंस कमजोर होता है और रोहित अपनी डिफेंस के कारण फेल हो रहे हैं।' 

Dean Jones says, rohit sharma defensive skill is not well thats why he fails in test cricket
रोहित शर्मा

गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अजिंक्य रहाणे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली चार पारियों में 19.50 की औसत से केवल 78 रन ही बना पाए। मालूम हो कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान वन-डे मैचों में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dean Jones says, rohit sharma defensive skill is not well thats why he fails in test cricket
विराट कोहली - फोटो : File

जोन्स के मुताबिक कप्तान विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लगातार दो हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। जोन्स का यह भी मानना है कि यह बेहतर होगा कि विराट कोहली अगले मैच में रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे को वापस टीम में शामिल करें।

विज्ञापन
Dean Jones says, rohit sharma defensive skill is not well thats why he fails in test cricket
डीन जोन्स

56 वर्षीय जोन्स ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में अपकी बल्लेबाजी का 70 प्रतिशत हिस्सा डिफेंस पर निर्भर करता है और वन-डे में इसकी जरूरत 40 प्रतिशत के आस-पास होती है। रोहित की  डिफेंस कमजोर है और उन्हें यही चीज फेल कर रही है। बहरहाल, तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 से आगे हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 24 जनवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed