अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साल 2017 के लिए गुरुवार को अपनी वन-डे टीम की घोषणा की। इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनका प्रदर्शन 21 सितंबर 2016 से 31 दिसंबर 2017 के बीच शानदार रहा।
ICC ने विराट कोहली को बनाया वन-डे टीम का कप्तान, टीम इंडिया के दो और क्रिकेटर शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली को 2017 आईसीसी वन-डे टीम का कप्तान बनाया गया है। कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वन-डे रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। कोहली का चौथी बार आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर में सिलेक्शन हुआ है। इससे पहले वह 2012, 2014 और 2016 में भी टीम का सदस्य रहे हैं।
कोहली के अलावा टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का भी चयन हुआ है। आईसीसी की वन-डे टीम में भारत का पलड़ा भारी है, जिसके तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो क्रिकेटर जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
यह पहला मौका है जब किसी अफगानी क्रिकेटर ने आईसीसी वन-डे टीम में जगह बनाई है। आईसीसी ने जो टीम चुनी है, उसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा पर सौंपी है। तीसरे क्रम पर विराट कोहली, चौथे पर बाबर आजम, पांचवें पर फैंस के चहेते एबी डीविलियर्स और छठे पर क्विंटन डी कॉक आएंगे।
आईसीसी की साल 2017 की वन-डे टीम इस प्रकार है:
डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, बेन स्टोक्स, ट्रेंट बोल्ट, हसन अली, राशिद खान और जसप्रीत बुमराह।