फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's World Cup: सेमीफाइनल के दो स्थानों के लिए भारत समेत तीन टीमों के बीच जंग, जानें क्या हैं ताजा समीकरण?

Wed, 23 Mar 2022 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड का अंतिम चार में पहुंचना ना के बराबर है। टीम के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक हैं।

विज्ञापन
ICC Women's World Cup Updated Points Table: Team India Keep Semifinal Hopes Alive after win against Bangladesh; last match India vs South Africa on 27th march
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
महिला वनडे विश्व कप 2022 में मंगलवार को भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया। इस जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खुल गए हैं। मौजूदा अंक तालिका में टीम इंडिया छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। उसके छह मैचों में तीन जीत और तीन हार हैं। यह विश्व कप आठ टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है और टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
ICC Women's World Cup Updated Points Table: Team India Keep Semifinal Hopes Alive after win against Bangladesh; last match India vs South Africa on 27th march
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई

27 मार्च को भारत  और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला

भारत को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मार्च को लीग स्टेज का आखिरी मैच खेलना है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है, तो उसे किसी और टीम की हार या जीत पर निर्भर नहीं रहना होगा। उस स्थिति में भारत के आठ अंक हो जाएंगे और टीम दूसरे या तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। 

वहीं, अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग राउंड मैच हार जाती है, तो सेमीफाइनल में पहंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी अंतिम चार में जगह पक्की है। ऐसे में सेमीफाइनल के आखिरी दो स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। ये तीन टीमें हैं- भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड।
ICC Women's World Cup Updated Points Table: Team India Keep Semifinal Hopes Alive after win against Bangladesh; last match India vs South Africa on 27th march
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCIWomen

ये तीन टीमें सेमीफाइनल के रेस से बाहर हुईं

पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड का अंतिम चार में पहुंचना ना के बराबर है। टीम के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक हैं। मौजूदा अंक तालिका में टीम छठे स्थान पर है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच (26 मार्च) करीब 150-200 रन के बड़े अंतर से जीतना होगा। 

साथ ही उम्मीद करनी होगी कि भारत और वेस्टइंडीज अपने आखिरी लीग मैच बड़े अंतर से हार जाएं। साथ ही इंग्लैंड को भी दो मैचों में शिकस्त मिले। ऐसा होना न के बराबर है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसलिए कीवी टीम ने भी अब तक हार नहीं मानी होगी। अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराता है, तो उसका सफर वहीं खत्म हो जाएगा।

मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट
रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 6 6 0 12 +1.28
दक्षिण अफ्रीका 5 4 1 8 +0.09
भारत 6 3 3 6 +0.76
वेस्टइंडीज 6 3 3 6 -0.88
इंग्लैंड 5 2 3 4 +0.32
न्यूजीलैंड 6 2 4 4 -0.22
बांग्लादेश 5 1 4 2 -0.75
पाकिस्तान 5 1 4 2 -0.87
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Women's World Cup Updated Points Table: Team India Keep Semifinal Hopes Alive after win against Bangladesh; last match India vs South Africa on 27th march
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

हारने पर सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया

अब बात करते हैं भारत अगर आखिरी मैच हारता है तो सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है? जीतने पर टीम इंडिया को अंतिम चार में जगह बनाने से कोई नहीं रोक सकता। दक्षिण अफ्रीका अगर भारत को हराता है तो उस स्थिति में टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम भी अपना आखिरी लीग राउंड मैच नहीं जीते। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत का मौजूदा रन रेट प्लस में है।

वहीं, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का रन रेट माइनस में है। हारने पर यह और निगेटिव हो जाएगा और भारतीय टीम आखिरी चार में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। इस स्थिति में टीम इंडिया तीसरे या चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंग्लैंड ने अभी तक पांच मैच खेले हैं और उसके दो मैच बाकी हैं। वेस्टइंडीज के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि उसका आखिरी लीग मैच 24 मार्च को दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ है। 
विज्ञापन
ICC Women's World Cup Updated Points Table: Team India Keep Semifinal Hopes Alive after win against Bangladesh; last match India vs South Africa on 27th march
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के जीत-हार पर भारत का भविष्य टिका

इंग्लैंड को अपने बाकी बचे दो मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 मार्च और बांग्लादेश के खिलाफ 27 मार्च को खेलना है। यह दो टीमें इस विश्व की दो सबसे कमजोर टीमें रही हैं। इंग्लैंड की टीम को इन्हें हराने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर इंग्लिश टीम यह दोनों मैच जीत जाती है और भारत भी अपना दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है, तो दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच जीतती है और भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ता है, तो टीम इंडिया को यह उम्मीद करनी होगी कि वेस्टइंडीज भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाला आखिरी लीग राउंड मैच हार जाए। इस स्थिति में भी इंग्लैंड और भारत की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed