फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100वें टी-20 मैच में पांचवें शतक से चूके रोहित शर्मा, बांग्लादेश के खिलाफ लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

Fri, 08 Nov 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 Nov 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
IND v BAN Rohit sharma played powerful knock misses his 5th century in his 100th t20 match
रोहित-धवन - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से बता दिया कि क्यों वे टी-20 के किंग हैं। राजकोट में रोहित ने कप्तानी पारी खेलती हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेल डाली।


 


राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित और धवन की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 118 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। 

मैच में रोहित बहुत तेजी से अपने पांचवें शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन अमिनुल इस्लाम के ओवर में उठाकर मारने के चक्कर में मोहम्मद मिथुन को कैच दे बैठे। हालांकि आउट होने से पहले रोहित ने 43 गेंदों में ही छह छक्के और छह चौके की मदद से 85 रन की पारी खेल डाली। रोहित ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

IND v BAN Rohit sharma played powerful knock misses his 5th century in his 100th t20 match
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने अपने 100वें टी-20 मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ ही 2500 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित के अब 100 मैच की 92 पारियों में 32 की औसत से 2533 रन हो चुके हैं। रोहित क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अब तक सबसे अधिक 115 छक्के जड़ चुके हैं।

IND v BAN Rohit sharma played powerful knock misses his 5th century in his 100th t20 match
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित ने मैच में कुल छह छक्के लगाए, इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले ब्रेंडन मैकुलम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 348 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 398 छक्के हो गए हैं। बता दें कि रोहित फिलहाल टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v BAN Rohit sharma played powerful knock misses his 5th century in his 100th t20 match
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने 10वीं बार टी-20 मैच में 75 से अधिक का स्कोर बनाया है, इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
IND v BAN Rohit sharma played powerful knock misses his 5th century in his 100th t20 match
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई

रोहित ने छक्के जड़ने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। वे अब टी-20 में बतौर कप्तान सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed