फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद...', रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को पैर जमीन पर रखने की दी सलाह

Tue, 19 Nov 2024 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Nov 2024 09:48 AM IST
सार

शास्त्री ने कहा कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए खिलाड़ियों की मानसिकता मजबूत हो।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'After the defeat against New Zealand...', Ravi Shastri advised Team India not to be complacent
गौतम गंभीर और रवि शास्त्री - फोटो : PTI/BCCI
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली अभूतपूर्व हार को पीछे छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है। इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 'थोड़ा अत्ममुग्ध' होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। भारतीय टीम 12 साल और 18 सीरीज के बाद स्वदेश में मिली पहली शिकस्त से निराश होगी।
IND vs AUS: 'After the defeat against New Zealand...', Ravi Shastri advised Team India not to be complacent
रोहित-गंभीर - फोटो : BCCI
शास्त्री ने 'आईसीसी रिव्यू' से कहा, 'भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उस हार से उबर रहा होगा क्योंकि उन्होंने इस तरह के परिणाम के बारे में नहीं सोचा होगा। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्ममुग्ध थी और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। इस तरह के परिणाम के बावजूद यह ऐसी टीम है जिस पर सभी को गर्व है।' शास्त्री ने कहा, 'टीम निराश होगी और जल्द ही इस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। ऐसी सीरीज से वापसी करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि शुरुआती मैचों में बेहतर खेल दिखाये। ऐसे में पहले दो टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।'
IND vs AUS: 'After the defeat against New Zealand...', Ravi Shastri advised Team India not to be complacent
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए खिलाड़ियों की मानसिकता मजबूत हो। उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छी शुरुआत करें। वे खिलाड़ियों को अच्छी मानसिक स्थिति में रखे। यह कोच के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'After the defeat against New Zealand...', Ravi Shastri advised Team India not to be complacent
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
शास्त्री 2018-19 और 2020-21 में सीरीज जीत के दौरान भारत के मुख्य कोच थे। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछली सफलता से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'आत्मविश्वास के लिहाज से यह उनके दिमाग में चल रहा है। आप नकारात्मक चीजों की ओर नहीं जा सकते। सकारात्मक चीजों के बारे में सोचें।' उन्होंने कहा, 'आप हालिया परिणामों को छोड़कर उन चीजों पर ध्यान दें जो आपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरों पर हासिल की।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed