{"_id":"6739d682758a618c0103274d","slug":"ind-vs-aus-shami-should-reach-australia-on-next-flight-sourav-ganguly-statement-prasidh-krishna-akash-deep-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'शमी अगली फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचें', गांगुली का बयान; कहा- आकाश दीप पर प्रसिद्ध को मिले तरजीह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'शमी अगली फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचें', गांगुली का बयान; कहा- आकाश दीप पर प्रसिद्ध को मिले तरजीह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:11 PM IST
सार
गांगुली ने कहा कि शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है और अगर वह पर्थ टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचते हैं तो भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली उड़ान पर होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
गांगुली, शमी, प्रसिद्ध, आकाश
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर उनका वश चले तो वह मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दौरे के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। शमी ने हाल में चोट की सर्जरी के बाद 360 दिन क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैदान पर वापसी की है। शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने दो पारियों में सात विकेट लिए और 36 गेंदों पर महत्वपूर्ण 37 रन बनाए। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि उन्हें जल्द ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है। उनके बचपन के कोच ने दावा किया कि वह दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।
2 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : X
गांगुली ने कहा कि शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है और अगर वह पर्थ टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचते हैं तो भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली उड़ान पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हां, मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज दूंगा। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है। मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज दूंगा, भले ही वह पर्थ टेस्ट से चूक जाएं। वह गेंदबाजी करते रहे हैं, उन्हें फ्लाइट में होना चाहिए, उन्होंने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली अगली फ्लाइट में होना चाहिए।'
3 of 4
आकाश और प्रसिद्ध
- फोटो : Twitter
पर्थ टेस्ट के लिए आकाश दीप पर प्रसिद्ध को तरजीह
पर्थ टेस्ट के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि उन्हें लगता है कि आकाश दीप पर प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद प्रसिद्ध भारत के तीसरे पेसर हों। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका कद और वहां के हालात उनके मददगार हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि शमी को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए और एडिलेड टेस्ट के लिए समय पर पहुंचना चाहिए, जो छह दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमी
- फोटो : mdshami.11
उन्होंने कहा, 'वह (शमी) पर्थ टेस्ट में भले ही नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वहां गेंदबाजी के अनुकूल हालात होंगे। मुझे लगता है कि ऊंचाई और परिस्थितियों के कारण प्रसिद्ध को आकाश दीप पर तरजीह दी जाएगी। इसलिए शमी को फ्लाइट में होना चाहिए और एडिलेड टेस्ट खेलने के लिए तैयार होना चाहिए। शमी का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं। शमी का औसत 32.16 का है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।