फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: दूसरों को भी समझाओ...गावस्कर की किस बात पर भड़के विराट के कोच राजकुमार? दी लिटिल मास्टर को यह सलाह

Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
सार

पूर्व ऑफ स्पिनर राजकुमार ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, सुनील गावस्कर एक महान खिलाड़ी रहे हैं और उनके सुझावों का हमेशा स्वागत है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह दूसरों को भी उनकी बल्लेबाजी के बारे में सुझाव देंगे।

विज्ञापन
ind vs aus: virat kohlis childhood coach speaks on sunil gavaskar advice to batter suggested to give others
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किंग कोहली को सिडनी में सचिन तेंदुलकर की 241 रन की ऐतिहासिक पारी का अनुसरण करने की सलाह दी। हालांकि, विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को लिटिल मास्टर की यह सलाह कुछ खास रास नहीं आई। उन्होंने गावस्कर से कहा कि उन्हें अन्य खिलाड़ियों को भी सलाह देनी चाहिए।
ind vs aus: virat kohlis childhood coach speaks on sunil gavaskar advice to batter suggested to give others
विराट कोहली - फोटो : BCCI
गावस्कर से भिड़े राजकुमार
पूर्व ऑफ स्पिनर राजकुमार ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, सुनील गावस्कर एक महान खिलाड़ी रहे हैं और उनके सुझावों का हमेशा स्वागत है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह दूसरों को भी उनकी बल्लेबाजी के बारे में सुझाव देंगे। इस दौरान राजकुमार ने विराट कोहली के दूसरे पारी के शतक का हवाला दिया जो भारत द्वारा 300 रन से अधिक की बढ़त हासिल करने के बाद आया था। उन्होंने आगे कहा- वह 2008 से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दो पारियों के आधार पर यह कहना अनुचित होगा कि वह फॉर्म से बाहर हैं। वह इस सीरीज में पहले ही शतक बना चुके हैं। कितने खिलाड़ियों ने सीरीज में शतक बनाया है?
ind vs aus: virat kohlis childhood coach speaks on sunil gavaskar advice to batter suggested to give others
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोच ने किया कोहली का बचाव
बांग्लादेश सीरीज से शुरू होने वाले 2024-25 सत्र में कोहली का पहली पारी का औसत 9.125 है। आठ पारियों में उन्होंने सिर्फ 73 रन बनाए हैं। इनमें 6, 47, 0, 1, 4, 5, 7 और 3 (ब्रिस्बेन की पहली पारी) शामिल है। हालांकि, कोच राजकुमार कोहली का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे आंकड़ों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन वह जिस तरह का खिलाड़ी है, वह वापसी करेगा। मुझे लगता है कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे कुछ भी कहने या आलोचना करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट इतिहास का लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed