फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: पत्नी और बच्चों के सामने शतक लगाने के बाद अश्विन ने बांग्लादेश को चटाई धूल, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Sun, 22 Sep 2024 12:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 12:21 PM IST
सार

अश्विन अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेल रहे थे और उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान मैदान पर उनकी पत्नी और बच्चों के साथ पिता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Ind vs Ban 1st Test 2024 R Ashwin Player of Match Century Record India vs Bangladesh Test Match
अश्विन और उनका परिवार - फोटो : X
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया जिसके दम पर भारत ने चौथे दिन रविवार को यह मुकाबला 280 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अश्विन अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेल रहे थे और उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान मैदान पर उनकी पत्नी और बच्चों के साथ पिता भी मौजूद थे। 
Ind vs Ban 1st Test 2024 R Ashwin Player of Match Century Record India vs Bangladesh Test Match
अश्विन की पत्नी और बच्चे - फोटो : Screen Grab
पत्नी और बच्चों ने मनाया जश्न
अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में कुल छह विकेट झटके। यह 37वीं बार था जब अश्विन ने टेस्ट में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस तरह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की बराबरी कर ली जिन्होंने 145 टेस्ट पारियों में 37 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। टेस्ट में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 67 बार ऐसा किया था। अश्विन ने जैसे ही पारी में पांच विकेट पूरे किए दर्शक दीर्घा में मौजूद उनकी पत्नी और बच्चों ने खड़े होकर उनकी इस उपलब्धि का जश्न मनाया। 
Ind vs Ban 1st Test 2024 R Ashwin Player of Match Century Record India vs Bangladesh Test Match
अश्विन और उनके पिता - फोटो : X
पिता से लगे गले 
अश्विन ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से उम्दा प्रदर्शन किया। अश्विन ने पहली पारी में शतक लगाया और जिस वक्त भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में दिख रही थी उस वक्त रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की। अश्विन को उनके ऑलआउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह 10वीं बार था जब टेस्ट में अश्विन को यह पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार मिलने के बाद अश्विन अपने पिता से गले मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs Ban 1st Test 2024 R Ashwin Player of Match Century Record India vs Bangladesh Test Match
पत्नी के साथ अश्विन - फोटो : X
इयान बॉथम के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
अश्विन ने चौथी बार किसी टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ ही पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। अश्विन दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक बार ऐसा किया है। इयान बॉथम ने अपने करियर में पांच बार यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि रवींद्र जडेजा दो बार टेस्ट मैच में ऐसा कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed