{"_id":"66f171ec3c1e65eaf50c3418","slug":"ind-vs-ban-2nd-test-2024-shakib-al-hasan-fitness-update-ahead-india-vs-bangladesh-2nd-test-match-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले बांग्लादेश को लग सकता है झटका, इस घातक ऑलराउंडर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले बांग्लादेश को लग सकता है झटका, इस घातक ऑलराउंडर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इससे पहले मेहमानों को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाकिब अल हसन किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि भारत के खिलाफ पहले मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब टीम के चयनकर्ता हन्नान सरकार ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि दिग्गज खिलाड़ी को अगले मुकाबले के लिए चुना जाएगा या नहीं।
2 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को चेन्नई में खेले गए टेस्ट मुकाबले में 280 रनों से हराया था। इस मैच में दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 32 और 25 रन ही बना पाए। वहीं, गेंद से भी वह प्रभावित नहीं कर सके। दोनों पारियों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शाकिब किसी पुरानी चोट से परेशान हैं, जिसकी वजह से उन्हें खेलने में दिक्कत हो रही है।
3 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : Twitter
अब बांग्लादेश के चयनकर्ता हन्नान सरकार ने शाकिब की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस सीरीज से पहले फिजियो की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर को पूरी तरह से फिट बताया गया था। हन्नान ने कहा- हम जानते हैं कि उनके हाथ में दर्द की चर्चा हो रही है। मैच से पहले यह नहीं था और कई लोगों ने इसे अलग-अलग तरीकों से समझाने की कोशिश की है। लेकिन मैच से पहले, हमने उन्हें लेने से पहले फिजियो से 100 प्रतिशत मंजूरी ली थी। तब वह 100 प्रतिशत फिट थे। आप यह नहीं कह सकते कि यह चोट है। उस उंगली में जो तकलीफ उन्हें महसूस हुई वह मैच से पहले नहीं थी। उन्हें लगा कि जब उन्होंने गेंदबाजी शुरू की, तो उन्हें लगा कि वे चोटिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
दोनों टीमें शुक्रवार से ग्रीन पार्क स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगी। अब सवाल यह उठता है कि शाकिब इस मैच में खेलेंगे या नहीं? इस पर बात करते हुए हन्नान ने कहा- शाकिब हमारे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जब वह प्लेइंग इलेवन में होते हैं, तो हमारे लिए टीम संयोजन बनाना आसान होता है। हमें हमेशा शाकिब को अगले मैच के लिए चुनने से पहले सोचना पड़ता है और अगले मैच से पहले समय होता है। हम देखेंगे कि वह किस स्थिति में हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।