फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आठ महीने बाद टेस्ट में वापसी कर रहे विराट कोहली ने किया निराश, कप्तान रोहित का यह रिएक्शन हो रहा वायरल

Thu, 19 Sep 2024 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Sep 2024 12:34 PM IST
सार

विराट एकबार फिर वही अपने पुराने तरीके से आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में विराट विकेट के पीछे कैच दे बैठे। वह पहले भी इस तरीके से कई बार आउट हो चुके हैं। विराट आठ महीने बाद टेस्ट खेल रहे थे, लेकिन उनकी वापसी कुछ खास नहीं रही।

विज्ञापन
IND vs BAN: Virat Kohli fail on return to Test after 8 months, disappointed Rohit Sharma reaction viral, Video
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने एक वक्त 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली छह-छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके। इस टेस्ट में विराट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतर सके।
IND vs BAN: Virat Kohli fail on return to Test after 8 months, disappointed Rohit Sharma reaction viral, Video
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
तीनों को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने आउट किया। विराट एकबार फिर वही अपने पुराने तरीके से आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में विराट विकेट के पीछे कैच दे बैठे। वह पहले भी इस तरीके से कई बार आउट हो चुके हैं। विराट आठ महीने बाद टेस्ट खेल रहे थे, लेकिन उनकी वापसी कुछ खास नहीं रही।
IND vs BAN: Virat Kohli fail on return to Test after 8 months, disappointed Rohit Sharma reaction viral, Video
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
विराट ने इस मैच से पहले जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड्स में टेस्ट खेला था। वह जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। विराट के आउट होने पर रोहित भी काफी निराश दिखे थे। विराट के ड्रेसिंग रूम लौटने वक्त रोहित का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत ने पहले सत्र में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। 34 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Virat Kohli fail on return to Test after 8 months, disappointed Rohit Sharma reaction viral, Video
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
बेटे के जन्म के कारण इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए कोहली को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 10 टेस्ट में भारत के अहम खिलाड़ियों में से एक के रूप में माना जा रहा है। वह एक हफ्ते पहले टेस्ट भारतीय शिविर से जुड़े थे और नेट्स सत्र के दौरान अच्छी लय में दिख रहे थे। हालांकि, बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद पहले सत्र में अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन
IND vs BAN: Virat Kohli fail on return to Test after 8 months, disappointed Rohit Sharma reaction viral, Video
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
भारतीय टीम शुरू से ही परेशानी में दिख रही थी। महमूद और तस्कीन अहमद गेंद को स्विंग करा रहे थे और सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे। टीम इंडिया ने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों को जल्दी खो दिया। कोहली ने कुछ अच्छे शॉट्स के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर आउट हो गए। कवर ड्राइव का प्रयास करते हुए गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे विकेटकीपर लिटन दास के हाथों में चली गई। 42 वर्षों में यह पहली बार था जब किसी टीम ने चेन्नई में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। हालांकि, बांग्लादेशी कप्तान शांतो के लिए यह निर्णय सही नजर आ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed