फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बने राहुल, 2023 के बाद जड़ा पहला सैकड़ा

Mon, 23 Jun 2025 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 07:41 PM IST
सार

राहुल ने ओपनर के तौर पर सेना देश यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक लगाया है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने सेना देशों में ओपनर के तौर पर आठ शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st test 2025 Day 4: KL Rahul Century Record Stats Indian Opener Centuries in England
केएल राहुल - फोटो : BCCI X
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। राहुल ने आखिरी बार टेस्ट में 2023 में सैकड़ा लगाया था और अब उन्होंने इस सूखे को समाप्त कर दिया है। राहुल ने 202 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। राहुल ने इस दौरान ऋषभ पंत के साथ मिलकर साझेदारी जमाई जिससे भारत की बढ़त 250 रन के पार पहुंच गई है। 
IND vs ENG 1st test 2025 Day 4: KL Rahul Century Record Stats Indian Opener Centuries in England
केएल राहुल - फोटो : ANI
दिग्गजों को पीछे छोड़ा 
राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 42 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह लय में नजर आए और शतक लगाने में सफल रहे। राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ यह चौथा शतक है, लेकिन ओपनर के तौर पर इंग्लैंड में उनका यह तीसरा शतक है। राहुल ने इसके साथ ही सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
IND vs ENG 1st test 2025 Day 4: KL Rahul Century Record Stats Indian Opener Centuries in England
केएल राहुल - फोटो : BCCI X
SENA देशों में पांचवां शतक
राहुल ने ओपनर के तौर पर सेना देश यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक लगाया है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने सेना देशों में ओपनर के तौर पर आठ शतक लगाए हैं। राहुल को रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ओपनिंग में भेजा गया है और उन्होंने इंग्लैंड दौरे की सकारात्मक शुरुआत की है। राहुल ने इंग्लैंड में 2018 में द ओवल में, 2021 में लॉर्ड्स में और अब 2025 में लीड्स में शतक लगाया। 

इतना ही नहीं राहुल 2018 से सेना देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दौरा करने वाली टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। राहुल ने इस देशों में 2018 से अब तक 1294 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने हैं जिन्होंने 2018 से सेना देशों में ओपनर के तौर पर 751 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 691 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed