{"_id":"6859491e7fb9c1294304b428","slug":"goldsboro-b-52-crash-when-us-face-nuclear-disaster-in-1961-know-full-story-in-hindi-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Goldsboro B-52 crash: जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही, जानिए क्या है खौफनाक घटना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Goldsboro B-52 crash: जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही, जानिए क्या है खौफनाक घटना
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:01 PM IST
सार
Goldsboro B-52 crash: क्या आप यह जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था, जब अमेरिका का ही परमाणु बम उसी के देश में गिर गया था और वो तबाह होते-होते बचा था। यह घटना आज से 64 साल पहले की है।
विज्ञापन
1 of 5
जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Goldsboro B-52 crash: इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। इस्राइल और ईरान के बीच शुरू युद्ध खतरनाक रूप लेता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान हमला किया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। इस्राइल और अमेरिका का ईरान पर इस हमले का मकसद उसे परमाणु बनाने से रोकना है।
एक समय जब परमाणु बम बनाने की दुनियाभर में होड़ मची हुई थी। 50-60 के दशक में अमेरिकी और सोवियत संघ दो ऐसे देश थे, जिनके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार थे। यह तो सभी जानते हैं कि अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोसिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे, जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था, जब अमेरिका का ही परमाणु बम उसी के देश में गिर गया था और वो तबाह होते-होते बचा था। यह घटना आज से 64 साल पहले की है।
2 of 5
जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही
- फोटो : Adobe Stock
साल 1961 की बात है। अमेरिका में उस समय की सबसे बड़ी तबाही मच सकती थी, जब चार मेगाटन का एक परमाणु बम फटने से बस एक बटन दूर था। साल 2013 में सार्वजनिक हुए अमेरिका के कुछ गुप्त दस्तावेजों से यह बात सामने आई थी।
3 of 5
जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही
- फोटो : Adobe Stock
गुप्त दस्तावेजों के मुताबिक, 23-24 जनवरी, 1961 को अमेरिका का एक बी-52 विमान उत्तरी कैरोलिना के ऊपर से गुजर रहा था, लेकिन अचानक विमान में कुछ खराबी आ गई और वो अनियंत्रित होने लगा, जिसके बाद विमान में रखे दो मार्क 39 परमाणु बम नीचे जमीन पर गिर गए और उनमें से एक में डिटोनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई, यानी बम के फटने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, यह परमाणु बम फट नहीं पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कम-वोल्टेज के स्विच के नाकाम हो जाने की वजह से यह खौफनाक दुर्घटना टल गई थी। बाद में अमेरिकी वायु सेना के जवानों ने उस बम को जमीन के अंदर बने एक गहरे गड्ढे से निकाला था।
जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि यह परमाणु बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से 260 गुना ज्यादा शक्तिशाली था। अमेरिकी सरकार ने इस घटना के बारे में पहले भी स्वीकार किया था, लेकिन कभी भी यह सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया गया था कि अमेरिका परमाणु बम विस्फोट के कितने करीब था। कहा यह भी जाता है कि विमान से परमाणु बम गिराने के चक्कर में दो क्रू-मेंबर्स की मौत हो गई थी और विमान भी हादसे का शिकार हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।