{"_id":"68711a10d4d2f00fee0925f7","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-mohammed-siraj-pays-tribute-to-diogo-jota-after-taking-jamie-smiths-wicket-at-lords-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने डिओगो जोटा को समर्पित किया विकेट, इस तरह दी स्वर्गीय फुटबॉलर को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने डिओगो जोटा को समर्पित किया विकेट, इस तरह दी स्वर्गीय फुटबॉलर को श्रद्धांजलि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:35 PM IST
सार
इस मुकाबले के दूसरे दिन सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका जेमी स्मिथ के रूप में दिया। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने अपना यह विकेट कार दुर्घटना में मारे गए फुटबॉलर डिओगो जोटा को समर्पित किया।
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि, लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 विकेट पर 387 रन बनाए।
2 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : PTI
सिराज ने दी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि
इस मुकाबले के दूसरे दिन सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका जेमी स्मिथ के रूप में दिया। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने अपना यह विकेट कार दुर्घटना में मारे गए फुटबॉलर डिओगो जोटा को समर्पित किया। तेज गेंदबाज ने जोटा की 20 नंबर जर्सी का इशारा किया। इससे पहले रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर कायलियन एमबाप्पे ने भी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि दी थी। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
मौत से 10 दिन पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन में डिओगो जोटा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के वक्त उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजूद थे। आंद्र भी 26 वर्षीय फुटबॉलर हैं। यह दुखद घटना जोटा की शादी के 10 दिन बाद हुई है। उन्होंने 10 दिन पहले लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुटे कार्डोसो के साथ पोर्टो में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डिओगो जोटा
- फोटो : Instagram
टीम को दिलाया था नेशंस लीग कप
जोटा हाल ही में नेशंस लीग कप जीतने वाली पुर्तगाली टीम का हिस्सा रहे थे। पुर्तगाल की टीम ने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब जीता था। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ भी कई खिताब जीत चुके हैं। जोटा फुटबॉल के मैदान पर अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शानदार फिनिशिंग, तेज गति से डिफेंडर्स को छकाने के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के जमोरा में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके भाई की भी जान चली गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।