सब्सक्राइब करें
CSK Inning
25/1 (2.2 ov)
Ruturaj Gaikwad 7(6)*
Sanju Samson 14 (8)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

Ind vs Eng Day 4: चौथे दिन रूट-ब्रूक के शतक, बारिश से रुका खेल; भारत जीत से चार विकेट और इंग्लैंड 35 रन दूर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

IND vs ENG 5th Test Highlights Day 4 : इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। इसके अलावा आकाश दीप को एक सफलता मिली है।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Day 4 Highlight India vs England Oval Match Key Highlights Analysis Record and Stats
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। इसके अलावा आकाश दीप को एक सफलता मिली है।
Trending Videos
IND vs ENG 5th Test Day 4 Highlight India vs England Oval Match Key Highlights Analysis Record and Stats
यशस्वी-आकाश - फोटो : PTI
भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 374 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने पहली पारी में करुण नायर के अर्धशतक की मदद से 224 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जैक क्राउली (64) और हैरी ब्रूक (53) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 247 रन बनाए और 23 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतकीय और आकाश दीप (64), रवींद्र जडेजा (53) व वाशिंगटन सुंदर (53) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 396 रन बनाए। इस तरह भारत ने इंग्लैंड पर 373 रन की बढ़त हासिल की और  उन्हें 374 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (111) और जो रूट की शतकीय पारियों की मदद से 339 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Day 4 Highlight India vs England Oval Match Key Highlights Analysis Record and Stats
बेन डकेट - फोटो : PTI
डकेट का पचासा
चौथे दिन का खेल एक विकेट पर 50 रन से शुरू हुआ। उस वक्त बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनका साथ देने के लिए कप्तान ओली पोप आए थे। इससे पहले शनिवार (तीसरे दिन) को तीसरे सत्र में मोहम्मद सिराज ने करारा झटका दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर जैक क्राउली को बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत थी। 82 के स्कोर पर उन्हें दूसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 83 गेंद में छह चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 27 रन बना पाए।
IND vs ENG 5th Test Day 4 Highlight India vs England Oval Match Key Highlights Analysis Record and Stats
भारत के खिलाफ चौथी बड़ी साझेदारी - फोटो : अमर उजाला
ब्रूक और रूट के बीच 195 रन की साझेदारी
106 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को जो रूट और हैरी ब्रूक का सहारा मिला। दोनों दीवार बनकर डटे रहे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 91 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। वह 98 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने चौथे विकेट के लिए जो रूट के साथ 195 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रूट और बेयरस्टो ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए 269* रन जोड़े थे।
विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Day 4 Highlight India vs England Oval Match Key Highlights Analysis Record and Stats
जो रूट - फोटो : ANI
रूट का 39वां टेस्ट शतक
भारत के खिलाफ दूसरी पारी में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक पूरा किया। उन्होंने 101 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका 13वां टेस्ट शतक भी है। इसके अलावा इंग्लैंड में यह जो रूट का यह 24वां टेस्ट शतक है, जो घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं। इससे पहले रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने ने 23-23 शतक बनाए थे। रूट 152 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए जबकि ब्रूक 98 गेंदों में 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed