{"_id":"68426b3fe02719e629082e74","slug":"ind-vs-eng-brydon-carse-wanted-to-get-his-toe-cut-off-know-reason-made-revelation-before-series-vs-india-2025-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पैर का अंगूठा कटवाना चाहता था इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पैर का अंगूठा कटवाना चाहता था इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:44 AM IST
सार
29 वर्षीय तेज गेंदबाज के बाएं पैर के अंगूठे पर गेंदबाजी करते हुए गहरा संक्रमित कट लग गया था। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान यह समस्या सामने आई थी। कार्स चैंपियंस ट्रॉफी से भी दूर रहे। अब वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के प्रमुख हथियार होंगे।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने अपनी हाल की चोट के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दर्दनाक समस्या से उबरने के लिए पैर का अंगूठा कटवाने पर विचार किया था। इस समस्या के कारण वह महीनों तक खेल से दूर रहे। केवल पांच टेस्ट मैच में 27 विकेट लेने के बाद इंग्लैंड के सबसे उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक कार्स को 20 जून से लीड्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।
Trending Videos
2 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ANI
इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज के बाएं पैर के अंगूठे पर गेंदबाजी करते हुए गहरा संक्रमित कट लग गया था। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान यह समस्या सामने आई थी जिसके कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा और तीन महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ANI
'बीबीसी' ने कार्स के हवाले से कहा, 'एक समय मैं यह सोचकर बिस्तर पर जा रहा था कि मुझे लगता है कि मैं वास्तव में ऐसा कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं अपने पैर के अंगूठे से छुटकारा पा सकता हूं लेकिन फिर मेडिकल कर्मियों ने कहा कि आपको संतुलन के लिए इसकी जरूरत है इसलिए इस विचार को तुरंत खारिज कर दिया गया।' उन्होंने कहा, 'मैं अब ड्रेसिंग रूम में अपने पैर के अंगूठे का जिक्र नहीं करने की कोशिश करता हूं क्योंकि लोग इससे ऊब चुके हैं। ड्रेसिंग रूम में यह एक तरह का मजाक बन गया है, मेरा अंगूठा।'
4 of 6
सचिन-एंडरसन
- फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। इसके लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरुआती टेस्ट से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
भारत इंग्लैंड सीरीज
- फोटो : ANI
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में जोश टंग और सैम कुक नया चेहरा होंगे। वहीं, क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। टंग और वोक्स भारत-ए के खिलाफ छह जून से शुरू हो रहे अनधिकृत मैच में इंग्लैंड लायंस टीम का भी हिस्सा हैं। वहीं, जेमी ओवरटन की भी वापसी हुई है। इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स पर काफी निर्भर रहेगी। इसके अलावा ऑलराउंडर जैकब बेथेल भी दिसंबर के बाद वापसी कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।