सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'ये आगे बढ़ेगा', पोप को आउट करने के लिए ध्रुव जुरेल ने बनाया 'धोनी' स्टाइल में मास्टरप्लान, देखें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Mar 2024 10:19 AM IST
सार

धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धराशाई कर दिया। कुलदीप ने पांच विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी को करीब दो सत्र में ही समेट दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'He will step out', Dhruv Jurel made masterplan in 'Dhoni' style to get Ollie Pope out, see
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने गुरुवार को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान ओली पोप को आउट करने के लिए एमएस धोनी जैसा मास्टरप्लान बनाया। धोनी खेल को अच्छे से पढ़ने और उस हिसाब से फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं और जुरेल ने आखिरी टेस्ट में भी इसी तरह की प्रतिभा दिखाई। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि बल्लेबाज आगे बढ़ेगा और वैसा ही हुई भी। उन्होंने तय कर दिया था कि कुलदीप यादव पोप को कैसे आउट कर सकते हैं। 
Trending Videos
IND vs ENG: 'He will step out', Dhruv Jurel made masterplan in 'Dhoni' style to get Ollie Pope out, see
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की पारी के 26वें ओवर में जुरेल ने स्टंप्स के पीछे से चिल्लाकर कहा कि उन्हें विश्वास है कि पोप स्पिन का मुकाबला करने के लिए अपनी क्रीज से बाहर निकलेंगे। उन्होंने कुलदीप से कहा, 'ये बढ़ेगा।' कुछ गेंद बाद ठीक वैसा ही हुआ जब कुलदीप ने पोप को फ्लाइट डिलीवरी के साथ चकमा दिया और जुरेल ने स्टंपिंग पूरी करने में कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'He will step out', Dhruv Jurel made masterplan in 'Dhoni' style to get Ollie Pope out, see
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धराशाई कर दिया। कुलदीप ने पांच विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी को करीब दो सत्र में ही समेट दिया। चायकाल के ठीक बाद इंग्लिश पारी 218 रन पर सिमट चुकी थी। कुलदीप ने भी इस मास्टरप्लान का खुलासा किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि जुरेल की बात वह नहीं सुन पाए थे। कुलदीप ने कहा- पोप पहले भी क्रीज छोड़कर बाहर निकले थे। मैं उस वक्त भी यही सोच रहा था। सरफराज भी इस बारे में कह रहे थे कि वह आगे बढ़ेगा। 
IND vs ENG: 'He will step out', Dhruv Jurel made masterplan in 'Dhoni' style to get Ollie Pope out, see
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
कुलदीप ने कहा- पोप ज्यादा देर तक क्रीज में खुद को समेट कर नहीं रख सकते। वह क्रीज से बाहर निकलकर स्पिनर पर प्रभावी तरीके से शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं। अगर आपके पास वेरिएशन है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं इन चीजों को नोटिस करता हूं। मैंने देखा कि वह आगे बढ़ रहे हैं तो मैंने अपनी लेंथ चेंज कर ली और गेंद को पीछे टप्पा खिलाया।
विज्ञापन
IND vs ENG: 'He will step out', Dhruv Jurel made masterplan in 'Dhoni' style to get Ollie Pope out, see
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
गुरुवार को पहले सत्र में 25.3 ओवर गेंदबाजी हुई और इंग्लैंड ने 100 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29.3 ओवर बल्लेबाजी की और 94 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। एक वक्त इंग्लैंड का स्कोर 38वें ओवर में 137 रन पर दो विकेट था। इसके बाद क्राउली का विकेट गिरा और यहीं से इंग्लैंड की पूरी पारी ढह गई। 137 पर दो विकेट से इंग्लैंड की टीम 58वें ओवर में 218 रन पर सिमट गई। 20 ओवर के अंदर और 81 रन बनाने में भारत ने इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed