सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'मेरे पास 35 गेंदें हैं', अश्विन ने पांच विकेट लेने वाले कुलदीप से क्यों कहा ऐसा? जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

29 वर्षीय कुलदीप को उम्मीद है कि वह दूसरी पारी में और विकेट ले पाएंगे। वह अब तक इस सीरीज में 17 विकेट ले चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट में कम मौके, फिर फॉर्म में गिरावट और इसके बाद घुटने की चोट की सर्जरी ने कुलदीप के करियर को काफी प्रभावित किया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तकनीक में बदलाव किया और जबरदस्त वापसी की है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin turns down selfish request from Kuldeep Yadav IND vs ENG 5th Test, Ashwin 100th Test
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दौरान नियमित तौर पर प्लेइंग-11 में जगह मिलने से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर का मानना है कि लगातार मौके मिलने से वह खेल को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ रहे हैं और पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं। कुलदीप ने 2017 में धर्मशाला में ही टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले सात वर्षों में वह सिर्फ 12 टेस्ट मैच खेल पाए हैं जिसमें से चार इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दौरान लगातार खेले हैं। पांचवें टेस्ट के पहले दिन कुलदीप ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया और पांच विकेट झटके। 


उन्होंने कहा, 'अगर आप नियमित तौर पर खेलते हो तो आप अपनी गेंदबाजी को लेकर आत्मविश्वास से भरे होते हो। खेल जागरूकता भी इसके साथ आती है। नियमित रूप से खेलते रहना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपकी गेंदबाजी धारदार होती है। 
Trending Videos
Ravichandran Ashwin turns down selfish request from Kuldeep Yadav IND vs ENG 5th Test, Ashwin 100th Test
अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
29 वर्षीय कुलदीप को उम्मीद है कि वह दूसरी पारी में और विकेट ले पाएंगे। वह अब तक इस सीरीज में 17 विकेट ले चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट में कम मौके, फिर फॉर्म में गिरावट और इसके बाद घुटने की चोट की सर्जरी ने कुलदीप के करियर को काफी प्रभावित किया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तकनीक में बदलाव किया। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में यह काफी चुनौतीपूर्ण था। मैंने अपना एक्शन बदल दिया था। उस लय को खोजने में छह से आठ महीने लग गए। अब चीजें पूरी तरह से तैयार हैं और मैं इसका आनंद ले रहा हूं। रांची में मैंने अपने रन-अप में भी बदलाव किया और क्रीज पर तेजी से पहुंचने की कोशिश की क्योंकि यह एक धीमी सतह थी। मैं नियमित रूप से इसका अभ्यास करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin turns down selfish request from Kuldeep Yadav IND vs ENG 5th Test, Ashwin 100th Test
अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
कुलदीप ने पहले दिन लंच ब्रेक तक ही 15 ओवर गेंदबाजी कर चुके थे। उनका कहना है कि वह अपनी बेहतर फिटनेस के कारण ही ऐसा कर पाए हैं। सितंबर 2021 में घुटने की सर्जरी के बाद, कुलदीप ने अपनी फिटनेस में सुधार को लेकर दिनचर्या बदल दी, अपनी गेंद की गति बढ़ाई और अपने रन-अप को सीधा किया। इंग्लैंड को सपाट पिच पर 218 रन पर समेटने में पांच विकेट लेने के बाद कुलदीप ने कहा कि फिटनेस पर उनके काम की वजह से ही वह अब लंबे स्पैल फेंकने में कामयाब हैं।'
Ravichandran Ashwin turns down selfish request from Kuldeep Yadav IND vs ENG 5th Test, Ashwin 100th Test
अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी फिटनेस से जुड़ी है। मैंने पिछले 18 महीने में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। फिटनेस में सुधार के कारण मैं अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव करने में सफल रहा। मैं अपनी फिटनेस पर कुछ खास चीजें कर रहा हूं जिससे मुझे लंबे स्पैल फेंकने का मौका मिल रहा है। राजकोट (पहली पारी में 12 ओवर) और रांची (दूसरी पारी में 14 ओवर) में भी मैंने लंबे स्पैल किए। मुझे इसकी आदत हो गई है।'
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin turns down selfish request from Kuldeep Yadav IND vs ENG 5th Test, Ashwin 100th Test
अश्विन और कुलदीप - फोटो : BCCI
कुलदीप अन्य स्पिनरों की तुलना में सपाट सतहों से अधिक टर्न करा रहे हैं। जैक क्राउली को की गई गेंद इतनी घूमी की वह लाइन मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद पांचवें ऑफ स्टंप से टर्न हुई और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज के लेग स्टंप को उखाड़ गई। कुलदीप ने कहा- मैं दोनों तरफ हवा के बहाव का अच्छी तरह से उपयोग कर रहा था। मैं बहुत खुश हूं कि हम उन्हें 218 रन पर आउट करने में सफल रहे क्योंकि यह अच्छा विकेट है। एक स्पिनर के रूप में, आप लेंथ पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अच्छी लेंथ से हिट करने की कोशिश करते हैं। कई बार आप स्थिति के अनुसार योजना बदलते हैं। यदि आपको हवा के बहाव का फायदा मिल रहा है तो आपको लाइन के बारे में भी सोचना होगा। जितना अधिक आप खेलते हैं, इसे नियंत्रित करना उतना ही आसान हो जाता है। गति भी मायने रखती है। अगर आप एक निश्चित गति से गेंदबाजी करते हैं और अपनी गति बदलते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाती है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed