फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: क्या राणा की जगह कंबोज को मिलना चाहिए था मौका? प्रथम श्रेणी में हर मामले में हर्षित से बेहतर अंशुल

Thu, 19 Jun 2025 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

हर्षित के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आंकड़े की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। वहीं, अंशुल कंबोज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Should Anshul Kamboj given chance instead of Harshit Rana? First Class Cricket Stats Comparison
हर्षित राणा और अंशुल कंबोज - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी जोड़ा। हालांकि, उन्हें शामिल करने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नाराजगी है। दरअसल, भारतीय टीम का जब चयन हुआ था तो दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और पांच मुख्य तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया था। ऐसे में एक और तेज गेंदबाज को शामिल करने पर सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर्षित का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बावजूद उन्हें एक और मौका दिया गया है। कुछ लोगों को मानना है कि हर्षित पर अंशुल कंबोज को तरजीह दी जा सकती थी, क्योंकि घरेलू टूर्नामेंट्स में अंशुल का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हर मामले में वह हर्षित पर भारी रहे हैं। हर्षित की तरह अंशुल भी हिट द डेक गेंदबाज हैं यानी पिच पर गेंद को जोर से पटक कर सीम हासिल करते हैं। ऐसे में 24 साल के कंबोज को उनके प्रदर्शन के आधार पर मौका मिलना चाहिए था। यहां तक कि भारत के पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने भी कंबोज पर हर्षित को तरजीह दिए जाने की आलोचना की है।











 
IND vs ENG: Should Anshul Kamboj given chance instead of Harshit Rana? First Class Cricket Stats Comparison
हर्षित राणा और अंशुल कंबोज - फोटो : ANI
ये दोनों हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में भारत-ए टीम का हिस्सा थे। कंबोज ने दोनों मैच खेला था, जबकि हर्षित को एक मैच में मौका मिला था। कंबोज ने दो मैचों में पांच विकेट झटके थे, जबकि हर्षित को एक मैच में एक विकेट मिला था। कंबोज इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। भारत के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर्षित को दो टेस्ट खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह सिर्फ चार विकेट ले पाए थे। उन्होंने कुल मिलाकर 45 ओवर गेंदबाजी की थी और 203 रन खर्च किए थे। उनका गेंदबाजी औसत 50.75 का और स्ट्राइक रेट 67.50 रहा, जो कि बेहद खराब था। जिस देश में तेज गेंदबाजों के लिए भरपूर मदद है, वहां हर्षित के सिर्फ चार विकेट लेने पर उनकी आलोचना हुई थी। आलोचना से बचाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था। हर्षित पर गंभीर के करीबी होने के आरोप भी लगते रहे हैं, क्योंकि 2024 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था तो हर्षित उस टीम का हिस्सा थे, जबकि गंभीर मेंटर। 
IND vs ENG: Should Anshul Kamboj given chance instead of Harshit Rana? First Class Cricket Stats Comparison
हर्षित राणा और अंशुल कंबोज - फोटो : ANI
हर्षित के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आंकड़े की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.79 का और इकोनॉमी 4.03 का रहा। हर्षित ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हर 41 गेंद में विकेट (गेंदबाजी स्ट्राइक रेट) लिया है। उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए हैं। हर्षित का प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 45 रन देकर सात विकेट रहा है। एक प्रथम श्रेणी मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 108 रन देकर 10 विकेट है। वहीं, अंशुल कंबोज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.89 का और इकोनॉमी 3.10 का रहा है। अंशुल का गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 44.2 का रहा है। वह भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा एक बार मैच में 10 विकेट लिया है। अंशुल का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 49 रन देकर 10 विकेट रहा है। वहीं, दोनों पारियों को मिलाकर उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 68 रन देकर 10 विकेट है।

हर्षित राणा vs अंशुल कंबोज
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के आंकड़े की तुलना
आंकड़ा हर्षित राणा अंशुल कंबोज
मैच 13 24
विकेट 48 79
औसत 27.79 22.89
इकोनॉमी 4.03 3.10
स्ट्राइक रेट 41.03 44.2
5 विकेट हॉल 2 2
10 विकेट हॉल 1 1
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/45 10/49
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/108 10/68
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Should Anshul Kamboj given chance instead of Harshit Rana? First Class Cricket Stats Comparison
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : Jiohotstar (screengrab)
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed