फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE Photos: हार्दिक पांड्या ने उमरान को दिया 'स्पेशल गिफ्ट', दीपक हुड्डा को मिला 'बचपन के दोस्त' का साथ

Thu, 30 Jun 2022 03:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Jun 2022 03:28 PM IST
सार

मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। मलिक ने चार ओवर में 42 रन जरूर दिए, लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की।

विज्ञापन
IND vs IRE Photos Hardik Pandya gives special gift to Umran Malik Deepak Hooda gets support from childhood friend Sanju Samson
हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। उसने आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार (28 जून) को दूसरे टी20 में चार रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 221 रन बनाकर भारतीय खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। इस मैच के दौरान कई ऐसे वाकये देखने को मिले जिससे प्रशंसक हैरान रह गए।
IND vs IRE Photos Hardik Pandya gives special gift to Umran Malik Deepak Hooda gets support from childhood friend Sanju Samson
हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक के साथ अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की परंपरा को बरकरार रखा। उन्होंने उमरान मलिक को खास तोहफा दिया। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया में एक परंपरा शुरू की थी। उन्होंने सीरीज जीतने के बाद टीम के सबसे नए खिलाड़ी को ट्रॉफी उठाने का मौका दिया। हार्दिक ने भी वैसा ही किया। उन्होंने उमरान मलिक को ट्रॉफी दी।
IND vs IRE Photos Hardik Pandya gives special gift to Umran Malik Deepak Hooda gets support from childhood friend Sanju Samson
उमरान मलिक गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। मलिक ने चार ओवर में 42 रन जरूर दिए, लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs IRE Photos Hardik Pandya gives special gift to Umran Malik Deepak Hooda gets support from childhood friend Sanju Samson
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने उमरान की तारीफ भी की। उन्होंने उमरान से आखिरी अहम ओवर में गेंदबाजी करने की वजह बताई। हार्दिक ने कहा, ''मैंने उमरान का समर्थन किया। उसके पास गति है। ऐसी तेजी के सामने 18 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है।''
विज्ञापन
IND vs IRE Photos Hardik Pandya gives special gift to Umran Malik Deepak Hooda gets support from childhood friend Sanju Samson
संजू सैमसन और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी खेली। हुड्डा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली। वहीं, सैमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। सैमसन ने 42 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed