{"_id":"66607ccd283ebd689408fdb7","slug":"ind-vs-ire-virat-kohli-and-rohit-sharma-opening-stats-and-runs-yashasvi-jaiswal-t20-world-cup-2024-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: रोहित के साथ विराट ने की ओपनिंग, टी20 में इतनी बार साथ पारी की शुरुआत कर चुके दोनों, देखें आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: रोहित के साथ विराट ने की ओपनिंग, टी20 में इतनी बार साथ पारी की शुरुआत कर चुके दोनों, देखें आंकड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:31 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2024 में पहले ही मैच में भारतीय टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी है। रोहित और विराट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर ये टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहते हैं तो भारतीय टीम खिताब अपने नाम कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ था। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान ने टॉस के वक्त बताया कि यशस्वी जायसवाल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इसका मतलब यही था कि रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे। आखिरकार फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी हो गई।
दरअसल, अभी से नहीं बल्कि 2021 से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि रोहित और विराट को टी20 में साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। हालांकि, न तो 2021 में और न ही 2022 टी20 विश्व कप में ऐसा हो पाया। अब टी20 विश्व कप 2024 में पहले ही मैच में भारतीय टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी है। रोहित और विराट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर ये टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहते हैं तो भारतीय टीम खिताब अपने नाम कर सकती है।
2 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : PTI/ICC/BCCI
दरअसल, 2021 के टी20 विश्व कप से पहले ही इस बात की चर्चा थी कि रोहित और विराट ओपनिंग उतरेंगे। तब विराट कप्तान थे। ऐसे में उनसे कई मैचों के बाद यह पूछा गया था कि क्या वह रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेंगे? तब विराट ने कहा था कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट का फैसला सर्वोपरि होगा। इसके बाद 2021 टी20 विश्व कप में रोहित के साथ केएल राहुल ओपनिंग उतरे। टीम इंडिया तब ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं, 2022 में भी रोहित और राहुल ही ओपनिंग उतरे। अब करीब चार साल बाद रोहित इस मार्की टूर्नामेंट में विराट के साथ ओपनिंग उतरते दिखेंगे।
3 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : PTI/ICC/BCCI
आयरलैंड के खिलाफ इस मैच को मिलाकर टी20 प्रारूप में रोहित और विराट ने सिर्फ दो पारी में साथ ओपनिंग की है। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान दोनों पारी की शुरुआत करने उतरे थे और 94 रन की साझेदारी कर डाली थी। अब आयरलैंड के खिलाफ दोनों ने 22 रन की साझेदारी निभाई। इसके पहले या बाद विराट ने कई मौकों पर ओपनिंग की। या तो वह शिखर धवन या फिर केएल राहुल के साथ भी ओपनिंग उतरे, लेकिन रोहित के साथ नहीं उतरे। विराट ने राहुल के साथ पांच पारियों में ओपनिंग की है और कुल 209 रन की साझेदारी कर चुके हैं। वहीं, धवन के साथ विराट ने एक बार ओपनिंग की और 64 रन की साझेदारी निभाई। एक बार 2012 में विराट गंभीर (26 रन की साझेदारी) के साथ और 2011 में मुरली विजय के साथ (18 रन की साझेदारी) ओपनिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : PTI/ICC/BCCI
विराट ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में ओपनिंग करते हुए 10 पारियों में 401 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए विराट ने 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। ओपनिंग करते हुए विराट का स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का रहा है। हाल ही में विराट ने आईपीएल 2024 में ओपनिंग की थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इस टूर्नामेंट में विराट ने 15 पारियों में 154.70 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए थे। विराट के ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 110 पारियों में 138 के स्ट्राइक रेट से 4038 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : PTI/ICC/BCCI
वहीं, रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 142 के स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 121 रन उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। रोहित ने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 417 रन बनाए थे। रोहित के ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 145 पारियों में 139 के स्ट्राइक रेट से 4025 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। अब जब वह विराट के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। भारतीय टीम में ज्यादातर फैंस इन्हीं दोनों के हैं और शुरुआत में ही दोनों का साथ बल्लेबाजी के लिए आने से फैंस काफी खुश होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।