फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NED Photos: भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान फैन ने किया प्यार का इजहार, सूर्या की फिफ्टी पर कोहली का जश्न

Thu, 27 Oct 2022 09:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 09:07 PM IST
सार

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया तो विराट कोहली जश्न मनाने लगे। इसके बाद उन्होंने गले लगकर सूर्यकुमार यादव को अर्धशतक की बधाई दी। 
 

विज्ञापन
IND vs NED T20 WC 2022 Match Highlights from suryakumar fifty to Fans proposal
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। भारत ने नीदरलैंड को 56 रन के बड़े अंतर से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई और यह मैच 56 रन से हार गई। 


इस मैच के दौरान एक भारतीय फैन ने स्टेडियम में ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा होने पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अच्छी साझेदारी की और दोनों को साथ में बल्लेबाजी करता देख फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे है।

BCCI: भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस अब पुरुषों के बराबर, बीसीसीआई ने किया बड़ा एलान

IND vs NED T20 WC 2022 Match Highlights from suryakumar fifty to Fans proposal
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान एक भारतीय फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में ही प्रपोज किया। इस भारतीय फैंस का प्रस्ताव उसकी गर्लफ्रेंड ने स्वीकार कर लिया और दोनों गले लग गए। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई। 
IND vs NED T20 WC 2022 Match Highlights from suryakumar fifty to Fans proposal
भारत-नीदरलैंड के दौरान एनटीआर के फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
सिडनी में भी दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार एनटीआर का जलवा देखने को मिला। सिडनी में मौजूद उनके फैंस इस मैच के दौरान एनटीआर का पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे थे। भारत ने यह मैच आसानी से जीता और इस फैंस की खुशी दोगुनी कर दी।

T20 WC: सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली, पाकिस्तान के रिजवान को इस मामले में पीछे छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NED T20 WC 2022 Match Highlights from suryakumar fifty to Fans proposal
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और उनके अर्धशतक होने पर सूर्यकुमार से पहले विराट कोहली ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दोनों खिलाड़ियों का यह याराना फैंस को बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
IND vs NED T20 WC 2022 Match Highlights from suryakumar fifty to Fans proposal
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। इस पारी में उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

T20 WC: कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर हो जाते ये खिलाड़ी, फिंच से लेकर बावुमा तक, देखें पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed