सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: सचिन तेंदुलकर के साथ मैच देखने पहुंचे डेविड बेकहम, वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली से की मुलाकात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

Virat Kohli Meets David Beckham Sachin Tendulkar : बेकहम को देखकर स्टेडियम में दर्शक खुश हो गए और उनका नाम पुकारने लगे। वानखेड़े स्टेडियम में 'बेकहम-बेकहम' की गूंज सुनाई देने लगी।

विज्ञापन
IND vs NZ Semi Final 2023: David Beckham Sachin Tendulkar Meets Virat Kohli and Indian Players, See Photos
डेविड बेकहम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के महान फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। बुधवार (15 नवंबर) को बेकहम ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। दोनों यूनिसेफ के साथ जुड़े हुए हैं। बेकहम ने मुंबई में मैच देखने से पहले गुजरात में बच्चों के साथ समय बिताया था।
Trending Videos
IND vs NZ Semi Final 2023: David Beckham Sachin Tendulkar Meets Virat Kohli and Indian Players, See Photos
सचिन तेंदुलकर और डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
बेकहम को देखकर स्टेडियम में दर्शक खुश हो गए और उनका नाम पुकारने लगे। वानखेड़े स्टेडियम में 'बेकहम-बेकहम' की गूंज सुनाई देने लगी। इंग्लैंड का यह पूर्व फुटबॉल कप्तान मौजूदा समय में अमेरिका के फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के सह-मालिक भी हैं। इसी टीम से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी भी खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Semi Final 2023: David Beckham Sachin Tendulkar Meets Virat Kohli and Indian Players, See Photos
डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
बेकहम सेमीफाइनल से पहले मैदान पर पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बेकहम से मिलकर ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दिए।
IND vs NZ Semi Final 2023: David Beckham Sachin Tendulkar Meets Virat Kohli and Indian Players, See Photos
विराट कोहली और डेविड बेकहम - फोटो : ICC/X
सचिन ने बेकहम की मुलाकात भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से मुलाकात कराई। विराट ने बेकहम से हाथ मिलाया और उनसे कुछ देर बात की।
विज्ञापन
IND vs NZ Semi Final 2023: David Beckham Sachin Tendulkar Meets Virat Kohli and Indian Players, See Photos
डेविड बेकहम - फोटो : ICC/X
बेकहम 2005 में सद्भावना दूत के रूप में यूनिसेफ से जुड़े थे। बेकहम इस समय गुजरात में हैं क्योंकि वह बाल अधिकारों और लैंगिक समानता की वकालत करने में योगदान देने के लिए देश का दौरा कर रहे हैं जो विश्व बाल दिवस 2023 की ‘वैश्विक थीम’ भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed